back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी को पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी ने बताया बेकार, बोले-RCB भाग्यशाली, जो नहीं खरीदा

Team India Latest Update: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस आईपीएल 2024 ऑक्शन में सबसे महंगे बिके हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस आईपीएल 2024 ऑक्शन में सबसे महंगे बिके हैं। ऑक्शन से पहले उम्मीद थी कि कमिंस और स्टार्क में से एक खिलाड़ी को आरसीबी खरीदेगी। चाहे उसके लिए कितना भी पैसा क्यों न बहाना पड़े, पर ऐसा नहीं हुआ। सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस और कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को खरीदा। इस पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कहा कि अच्छा हुआ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पैट कमिंस को नहीं खरीदा।

पैट कमिंस की होती खूब धुनाई

पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि आरसीबी ने ऑक्शन से पहले अपने तीन खास गेंदबाजों को रिलीज किया था। उसके बाद उनको बेहतरीन गेंदबाज चाहिए था। वैसे, आरसीबी पैट कमिंस को खरीदने चाहती थी, लेकिन अच्छा हुआ जो 20 करोड़ खर्च करके उसे नहीं खरीदा। अगर, कमिंस को खरीदा तो आरसीबी काफी कमजोर हो जाती। एम चिन्नास्वामी जैसे छोटे स्टेडियम में पैट कमिंस की खूब धुनाई होती। अब आरसीबी को सनराइजर्स हैदराबाद को धन्यवाद कहना चाहिए।

स्पिन गेंदबाज की कमी खलेगी

आकाश चोपड़ा ने कहा कि आरसीबी की गेंदबाजी में उतनी गहरी नहीं दिख रही। उनका स्पिन गेंदबाज डिपार्टमेंट थोड़ा कमजोर है। पिछले साल तक आरसीबी के पास वानिंदु हसरंगा जैसा शानदार स्पिन गेंदबाज था। अब उनके पास करण शर्मा को छोड़ कोई क्वालिटी स्पिन गेंदबाज नहीं है।

आरसीबी ने इन खिलाड़ियों को खरीदा

ऑक्शन में आरसीबी ने अल्जारी जोसेफ, टोम करन, यश दयाल, लॉकी फर्ग्युसन, सौरव चौहान और स्वप्निल सिंह को खरीदा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और रोमांचक मुकाबलों के लिए ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के बीच हुए भयंकर विवादों के लिए...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...