back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व फुटबॉलर परिमल दे का निधन, खेल से लेकर राजनीतिक गलियारों तक शोक की लहर

पूर्व फुटबॉलर परिमल दे (81) का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से उम्र जनित रोगो से ग्रस्त थे। फुटबॉलर परिमल दे कोलकाता के खेल हलकों में "जंगलदा" के नाम से जाने जाते थे।

कोलकाता, एजेंसी। पूर्व स्टार फुटबॉलर परिमल दे का निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार रात 12 बजकर 15 मिनट पर कस्बा स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। मृत्यु के समय वह 82 वर्ष के थे। वह 1970 में ईस्ट बंगाल के शील्ड फाइनल के हीरो थे। परिमल को मैदान में ”जंगलदा” के नाम से जाना जाता था। वह अल्जाइमर से पीड़ित थे। बाद में शारीरिक स्थिति और बिगड़ गई।

आईएफए शील्ड फाइनल के हीरो

1970 के आईएफए शील्ड फाइनल में ईरान के पास क्लब के खिलाफ परिमल दे ने गोल दागा था। बीमारी में परिमल दे की याददाश्त भी चली गई थी। लेकिन ”ईस्ट बंगाल” का नाम सुनते ही वह फिर से जीवंत हो उठते थे।

खेल मंत्री अरूप विश्वास ने दी श्रद्धांजली

पूर्व फुटबॉलर परिमल दे के निधन पर राज्य के खेल मंत्री अरूप विश्वास ने शोक व्यक्त किया है। बुधवार को उन्होंने कालीघाट महास्मशान जाकर दिवंगत फुटबालर को श्रद्धांजली अर्पित की।अपने लिखित शोक संदेश में खेल मंत्री ने कहा कि मैदान में कभी ग्लैमर बॉय रहे फुटबॉलर परिमल दे कोलकाता के खेल हलकों में “जंगलदा” के नाम से जाने जाते थे। उनके नाम को उच्चारित करते समय सन 1970 की आईएफएल शील्ड फ़ाइनल की यादें ताजा हो जाती हैं। उस खेल (आईएफएल) में ईस्ट बेंगॉल क्लब ने ईरान के पास क्लब को हराया था। स्वाधीनता के बाद उस समय परिमल दे के नेतृत्व में पहली बार किसी विदेशी क्लब को हराकर ईस्ट बेंगॉल ने इतिहास रचा था। उनका यह योगदान आज भी फुटबाल प्रेमियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।

एआईएफएफ ने जताया शोक

एआईएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने अपने शोक संदेश में कहा, “भारत के पूर्व स्टार परिमल डे का निधन भारतीय फुटबॉल के लिए एक बड़ी क्षति है। जांगला-दा, जैसा कि हम उन्हें जानते थे, 1960 के दशक के सर्वश्रेष्ठ योजनाकारों में से एक थे, प्रशंसकों के दिलों और दिमाग में अभी भी हैं। मेरी संवेदना उनके परिवार औऱ दोस्तों के लिए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

Advertisementspot_img

Also Read:

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत पर सोनू सूद ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग, सोशल मीडिया पर की भावुक अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत की खबर ने...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵