back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने प्लेइंग इलेवन में स्टुअर्ट ब्रॉड को शामिल न करने पर जताई हैरानी

ब्रिस्बेन, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और स्पिनर फिल टफनेल ने बुधवार को यहां गाबा में शुरुआती एशेज टेस्ट में जो रूट द्वारा तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को प्लेइंग इलेवन में शामिल न करने के फैसले पर हैरानी जताई है। 35 साल के खिलाड़ी टेस्ट में 524 विकेट के साथ दुनिया के छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जबकि वह हमवतन जेम्स एंडरसन (632) और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा (563) के बाद तेज गेंदबाजों में तीसरे स्थान पर हैं। वॉन ने ट्वीट किया, गाबा की पिच काफी अच्छी है मैंने अपने समय में एशेज क्रिकेट को जितना देखा है, उससे कहीं ज्यादा बेहतरीन पिच है। वहीं, इंग्लैंड की टेस्ट बल्लेबाजी ने लंबे समय से ऐसी पिचों का सामना नहीं किया है। मैं इस बात से भी हैरान हूं कि इस तरह की पिच पर ब्रॉड नहीं खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ, ब्रॉड को पहले टेस्ट में बाहर करने के रूट के फैसले से हैरान थे और उन्होंने वॉन की टिप्पणी पर अपना जवाब ट्वीट करते हुए कहा, इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की और एंडरसन और ब्रॉड दोनों को बाहर कर दिया। इंग्लैंड की ओर से 42 टेस्ट मैचों में 121 विकेट लेने वाले पूर्व स्पिनर टफनेल ने कहा कि वह हैरान थे कि इंग्लैंड ने गाबा की हरी पिच पर गेंदबाजी की जगह बल्लेबाजी का विकल्प चुना। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

आकाश चोपड़ा ने खोला राज़, इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को लेकर बड़ा दावा, कहा- मुझे ट्रोल किया गया और फिर…

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने खुलासा किया है कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने उन्हें ट्रोल...
spot_img

Latest Stories

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...