नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । आगामी दिनों में शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा करने वाली है। जहां पर टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी है। इसके लिए टीम इंडिया के संभावित 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को शामिल नहीं किया गया है। इसे लेकर पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने प्रतिक्रिया दी है।
इंग्लैंड दौरे पर गई युवा खिलाड़ियों से सजी इस टीम के लिए विदेशी धरती पर सीरीज जीतना मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं। सौरव गांगुली ने कहा कि इंग्लैंड की स्थिति भारत के युवा खिलाड़ियों के लिए एक चुनौतीपूर्ण है लेकिन ये उनके लिए एक मौका भी है, खुद को साबित करने का। इसके अलावा, उन्होने श्रेयस अय्यर को टीम में नहीं चुने जाने पर भी बात की है। और सिलेक्टर्स पर सवाल उठाते हुए निशाना साधा।
भारतीय दिग्गज पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि, “ऑस्ट्रेलिया में हमारी युवा टीम ने ऐसा किया हुआ है, जब रोहित-विराट नहीं थे। शुभमन गिल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु, यशस्वी जायसवाल, करुण नायर वापस आए हैं। मेरे हिसाब से तो ये इन सभी के लिए एक मौका है, कोई प्रेशर नहीं है। ये कंडीशन आपको चुनौती देगी लेकिन आपको तराशेंगी भी।”
श्रेयस अय्यर को लेकर क्या बोले सौरव गांगुली
इस इंटरव्यू में सौरव गांगुली ने श्रेयस अय्यर के टीम में नही चुने जाने पर रिएक्ट किया है। उन्होने टीम सिलेक्टर्स पर निशाना साधा और कहा कि श्रेयस अय्यर ऐसे प्लेयर्स नहीं हैं जिसे बाहर रखा जाए। उन्होंने कहा, “वह पिछले एक साल से अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं, उन्हें टीम में होना चाहिए था। वह ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, जिन्हे टीम से बाहर रखा जाए।
वह अब प्रेशर में अच्छी पारियां खेल रहे हैं, जिम्मेदारियों को समझ रहे हैं, शॉर्ट गेंदों को भी खेल रहे हैं। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट अलग है लेकिन मैं चाहता था कि वो इस सीरीज में शामिल हों ताकि देखा जा सके कि वो क्या कर सकते हैं।”
श्रेयस अय्यर के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 14 मैचों की 24 परियों में 36.86 की एवरेज से 811 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। अय्यर ने अपना आखिरी टेस्ट फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। फिलहाल वह इंग्लैंड दौरे पर टीम से बाहर है।
भारतीय टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।




