back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फुटबॉल : भारतीय महिला टीम को दोस्ताना मुकाबले में ट्यूनीशिया से मिली हार

मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम को दुबई के एफए स्टेडियम में हुए दोस्ताना मुकाबले में ट्यूनीशिया के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। ट्यूनीशिया ने हेउजी के शुरूआती गोल से मैच में बढ़त बनाई और भारतीय महिला टीम को अंतिम मिनट तक बराबरी करने का कोई मौका नहीं दिया। भारतीय टीम अब बहरीन जाएगी जहां उसे बहरीन और चीनी ताईपे की टीम के खिलाफ मुकाबला खेलना है। यह मुकाबले एफसी महिला एशिया कप 2022 की तैयारियों के रूप में टीम खेल रही है। यह भारतीय टीम का मुख्य कोच थॉमस डेनर्बी के नेतृत्व में पहला एक्सपोजर है। भारतीय टीम ने दुबई में हुए पहले दोस्ताना मुकाबले में यूएई को 4-1 से हराया था। भारत की ओर से मनीषा कल्याण, प्यारी जाजा, स्वीटी देवी और अंजु तमांग ने एक-एक गोल किए थे। हालांकि, सोमवार की रात उच्च रैंकिंग की ट्यूनीशिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत दौरे पर पहुंचे लियोनल मेसी, इन चार शहरों के कार्यक्रमों में लेंगे हिस्‍सा, जानें पूरा शेड्यूल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी तीन दिन के GOAT India Tour 2025 के लिए भारत पहुंच चुके...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵