MS Dhoni के खिलाफ FIR, पूर्व बिजनेस पार्टनर ने दर्ज कराया केस

FIR Against MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एवं दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। इनके खिलाफ एक पूर्व क्रिकेटर ने एफआईआर दर्ज कराई है।
महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में केस दर्ज।
महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में केस दर्ज।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एवं दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। इनके खिलाफ उनके बिजनेस पार्टनर और पूर्व क्रिकेटर ने एफआईआर दर्ज कराई है। हाल में धोनी ने अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया गया था बिजनेस पार्टनर ने माही के साथ 15 करोड़ की ठगी की है। अब उनके पूर्व बिजनेस पार्टनर ने धोनी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। इस केस में धोनी को कोर्ट में पेश होना पड़ सकता है।

दिल्ली हाईकोर्ट में केस दर्ज

पीटीआई के मुताबिक धोनी के बिजनेस पार्टनर एवं पूर्व क्रिकेटर ने उन पर मानहानि का केस दर्ज कराया है। मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास ने माही के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मामला दर्ज कराया है। मिहिर के मुताबिक उन्होंने धोनी के साथ धोखाधड़ी नहीं की है। इसके बावजूद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। धोनी ने उनके विरुद्ध गलत खबर फैलाई है, जिससे उनका काफी अपमान हुआ है। इस कारण मिहिर और उनकी पत्नी ने धोनी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है।

कल होगी कोर्ट में सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट में 18 जनवरी को मामले की सुनवाई होनी है। धोनी के खिलाफ दायर याचिका पर न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह की पीठ के समक्ष सुनवाई होगी। माही ने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी आर्का स्पोर्ट्स के निदेशक मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास के खिलाफ केस दर्ज कराया था। धोनी के वकील के मुताबिक मिहिर और उनकी पत्नी सौम्या दास ने 2017 में भारत और विदेशों में क्रिकेट एकेडमी खोलने के लिए धोनी से बात की थी। इस दौरान डील हुआ था कि धोनी और बिजनेस पार्टनर में मुनाफा को 70:30 प्रतिशत की औसत में बांटा जाएगा, लेकिन माही के पार्टनर ने पैसे देने से इनकार किया था। इस कारण से विवाद हो रहा है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in