back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

FIFA World Cup Qualifiers: भारत के पहले दो फीफा विश्व कप क्वालीफायर की मेजबानी करेंगे गुवाहाटी और भुवनेश्वर

FIFA World Cup Qualifiers: भारत को एशियाई क्वालीफायर के ग्रुप ए में कतर, कुवैत और अफगानिस्तान और मंगोलिया के बीच प्रारंभिक संयुक्त क्वालीफिकेशन राउंड 1 के विजेताओं के साथ रखा गया है।

नई दिल्ली, हि.स.। भुवनेश्वर और गुवाहाटी फीफा विश्व कप 2026 और एएफसी एशियाई कप 2027 प्रारंभिक ज्वाइंट क्वालीफिकेशन राउंड 2 में भारत के शुरुआती दो घरेलू मैचों की मेजबानी करेंगे। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शनिवार को उक्त जानकारी दी।

क्वालीफिकेशन राउंड 1 के विजेताओं के साथ रखा गया

भारत को एशियाई क्वालीफायर के ग्रुप ए में कतर, कुवैत और अफगानिस्तान और मंगोलिया के बीच प्रारंभिक संयुक्त क्वालीफिकेशन राउंड 1 के विजेताओं के साथ रखा गया है। भारतीय टीम भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में इस साल 16 नवंबर को कुवैत के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी और इसके बाद 21 नवंबर को मौजूदा एएफसी एशियाई कप चैंपियन कतर का सामना करेगी। 2024 में, भारतीय टीम अफगानिस्तान या मंगोलिया के खिलाफ बैक-टू-बैक मैच खेलेगी, जिसकी शुरुआत 21 मार्च को होगी और फिर गुवाहाटी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 26 मार्च को मुकाबले का दूसरा चरण खेलेगी।

सफलतापूर्वक बोली लगाने के लिए बधाई

एआईएफएफ महासचिव शाजी प्रभाकरन ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, “हम ओडिशा फुटबॉल एसोसिएशन और असम फुटबॉल एसोसिएशन को उपरोक्त मैचों की मेजबानी के अधिकारों के लिए सफलतापूर्वक बोली लगाने के लिए बधाई देना चाहते हैं, और संबंधित राज्य सरकारों के समर्थन से विश्व स्तर पर उक्त मैचों को आयोजित करने में सफलता की कामना करते हैं।” अगले साल 6 जून को कुवैत के खिलाफ भारत के घरेलू चरण के मेजबानों की पुष्टि बाद में की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

गुवाहाटी में कांग्रेस पर जमकर गरजे PM मोदी, कहा- कांग्रेस देश की रक्षा नहीं कर सकती, मोदी से बौखलाई हुई है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने असम के गुवाहाटी में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵