back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फेंसिंग चैंपियनशिप : तनिश्क ने दिलाया भोपाल को पहला स्वर्ण

भोपाल, 20 फरवरी (हि.स.)। दूसरी राज्य सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर फेंसिंग चैंपियनशिप में शनिवार को भोपाल के तनिष्क ने ईपी में पहले दिन स्वर्ण पदक से शुरुआत की। चैंपियनशिप का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मप्र के तत्वावधान में तदर्थ समिति मप्र फेंसिंग एसोसिएशन और भोपाल जिला फेंसिंग एसोसिएशन द्वारा तात्या टोपे स्टेडियम में किया जा रहा है। ईपी बालक अंडर-14 में भोपाल के तनिष्क ने स्वर्ण, भोपाल के दिव्यांश ने रजत और ग्वालियर के वंश व अदम्य ने कांस्य पदक जीते। टीम स्पर्धा में भोपाल के मानदित्य, दिव्यांश, तनिष्क और रुद्वादित्य ने स्वर्ण जीता। ग्वालियर के निहाल, वंश, अदम्य और कृष्णा की टीम ने रजत जीता। इसके अलावा सेबर और फोइल के मुकाबले भी खेले गए। प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों को संयुक्त खेल संचालक बीएस यादव ने पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर सहायक संचालक जमील अहमद एवं वाणी साहू, फेंसिंग कोच भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। इससे पहले चैंपियनशिप का शुभारंभ तदर्थ समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। प्रतियोगिता में रविवार को जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। साथ पुरस्कार वितरण भी रविवार शाम को होगा। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

संतोष वर्मा के विवादित बयानों से भड़का ब्राह्मण समुदाय, 14 दिसंबर को CM हाउस का होगा घेराव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस संतोष वर्मा द्वारा आरक्षण और ब्राह्मण समाज को लेकर की गई विवादास्पद टिप्पणी पर विवाद लगातार गहराता...
spot_img

Latest Stories

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...

टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता, बॉलीवुड सेलेब्स ने इस प्रकार दी बधाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड...

Stock Market Today: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में मचा कोहराम, Sensex 2300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...