IPL 2024: मुंबई इंडियंस के कप्तान को लेकर फैंस का गुस्सा कायम, बोले-हार्दिक से अच्छा बुमराह को बना दो

IPL 2024 Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं हैं। हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने से फैंस खासा नाराज हैं।
बुमराह।
बुमराह। रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। मुंबई इंडियंस की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं हैं। हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने से फैंस खासा नाराज हैं। रोहित शर्मा के फैंस का गुस्सा कुछ-कुछ दिनों के अंतराल पर दिख रहा है। अब इस मामले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने प्रतिक्रिया दी है। गावस्कर ने हार्दिक को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने का समर्थन किया है, जिस पर फैंस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

क्या बोले गावस्कर?

गावस्कर ने कहा कि मुंबई इंडियंस ने हमेशा फ्रेंचाइजी के भविष्य के बारे में सोचा है। रोहित शर्मा 36 साल के हैं। उन पर तीनों फॉर्मेट में कैप्टेंसी का प्रेशर है। इस कारण मुंबई इंडियंस ने उनका बोझ कम किया और वह जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को दी। इन्होंने टीम को लगातार दो बार फाइनल में पहुंचाया है। इससे रोहित बतौर बल्लेबाज फ्री होकर खेल सकते हैं।

गावस्कर के बयान पर भड़के फैंस

गावस्कर का यह बयान मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के फैंस को पसंद नहीं आया। एक फैन ने एक्स पर लिखा-अगर सुनील गावस्कर का यह लॉजिक है और वह फ्रेंचाइजी का भविष्य देख रहे तो जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस का कप्तान बना देनी चाहिए। एक फैन ने लिखा-इसे और अच्छे ढंग से किया जा सकता था। इस साल हार्दिक को रोहित की कप्तानी में खेलने देते और अगले साल उन्हें कप्तान बना देते। काफी फैंस ने याद दिलाया कि रोहित ने फ्रेंचाइजी को अपनी कप्तानी और खेल से 5 खिताब जिताए हैं।

पिछले 2 सीजन में दोनों का प्रदर्शन कैसा था?

पिछले आईपीएल यानी साल 2022 और साल 2023 में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन की तुलना करें तो हार्दिक का पलड़ा भारी है। हार्दिक की कप्तानी में गुजरात ने आईपीएल 2022 का खिताब जीता। आईपीएल 2023 में टीम रनरअप रही। बतौर बल्लेबाज हार्दिक ने आईपीएल 2022 में 487 रन और 2023 में 346 रन बनाए। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस साल 2022 में प्वाइंट टेबल में आखिरी स्थान पर रही। साल 2023 में प्लेऑफ से बाहर हो गई। बतौर बल्लेबाज भी रोहित का ग्राफ गिरा। उन्होंने साल 2022 में 268 और 2023 में 332 रन बनाए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in