back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फाफ डु प्लेसिस आईपीएल 2022 के लिए आरसीबी के कप्तान बने

बेंगलुरु, 12 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का कप्तान बनाया गया है और वह 26 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन में टीम का नेतृत्व करेंगे। उनके नाम की घोषणा शनिवार को यहां आरसीबी अनबॉक्स नामक एक कार्यक्रम में की गई। इस कार्यक्रम में दिनेश कार्तिक और हर्षल पटेल भी मौजूद थे। पिछले साल तक आरसीबी का प्रतिनिधित्व करने वाले डु प्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स ने पिछले महीने मेगा नीलामी में 7 करोड़ रुपये में खरीदा था। विराट कोहली कप्तानी के पद से हटने के बाद से आरसीबी अपने नए नेता की तलाश में था। कोहली ने 2011 से टीम का नेतृत्व किया था। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो भारत नहीं आएंगे विदेशी खिलाड़ी? Iran-Israel War के बीच IPL फ्रेंचाइजियों में माथे पर पड़ी चिंता की लकीरें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। T20 world cup 2026 का समापन जीत के साथ हो चुका है। अब क्रिकेट फैंस को इंतजार है IPL 2026 के...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...