back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ने को लेकर उत्साहित हूं : स्टीव स्मिथ

नई दिल्ली, 23 फरवरी (हि.स.)। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ जुड़ने को उत्साहित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि टीम इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीतने में सफल रहेगी। आईपीएल के पिछले संस्करण के खिताबी मुकाबले में दिल्ली की टीम को मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। स्मिथ ने ट्वीट किया,"मैं वास्तव में इस साल टीम में शामिल होने को लेकर उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि यह खिलाड़ियों का एक बड़ा दल है और टीम का कोच भी एक दिग्गज खिलाड़ी है। मैं वहां पहुंचने और कुछ अद्भुत यादें बनाने के लिए तत्पर हूं। उम्मीद है कि टीम पिछले साल की तुलना में इस साल बेहतर करेगी।” पिछले सप्ताह आईपीएल 2021 के प्लेयर ऑक्शन के दौरान, दिल्ली ने स्मिथ और टॉम करन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ लुकमान मेरीवाला, रिपल पटेल, विष्णु विनोद और मणिमारन सिद्धार्थ जैसे चार प्रतिभाशाली घरेलू खिलाड़ियों को खरीदा था। इससे पहले, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा था कि जो नए खिलाड़ी टीम में शामिल हुए हैं, वे टीम में काफी अनुभव रखते हैं। उन्होंने कहा, "हमने पिछले सीजन से अपनी कोर यूनिट को बनाए रखा है और नए खिलाड़ी जो टीम में काफी अनुभव लेकर आए हैं।.स्टीव स्मिथ और टॉम करन जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के आने के साथ-साथ हमारे पास कुछ घरेलू खिलाड़ी हैं जो टीम में शामिल हुए हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लुकमान मेरीवाला ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। यह उन अन्य युवाओं के लिए बहुत अच्छा अनुभव होगा, जो इसमें आ चुके हैं।" हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...