back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हैदराबाद एफसी के साथ जुड़कर उत्साहित हूं : प्रीतम

हैदराबाद, 18 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम हैदराबाद एफसी ने प्रीतम सोराईसाम के साथ करार किया है। क्लब ने बुधवार को इसकी घोषणा की। प्रीतम इस सीजन में हैदराबाद के लिए नौंवें नए खिलाड़ी हैं और छठे घरेलू खिलाड़ी हैं जो क्लब के साथ जुड़ा है। उनसे पहले आरेन डी सिल्वा, अब्दुल राबीह, अनिकेत जाधव, निम डोरजी तमांग और गुरमीत सिंह भी क्लब के साथ करार कर चुके हैं। सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद प्रीतम ने कहा, मैं हैदराबाद के साथ करार कर बहुत खुश और उत्साहित हूं। मैं टीम का लक्ष्य हासिल करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा। अंडर-19 स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके प्रीतम ने अपने फुटबॉल करियर की शुरूआत संबलपुर फुटबॉल अकादमी से की थी। इसके बाद उन्होंने शिलॉन्ग लाजोंग के साथ आई लीग में डेब्यू किया। आईएसएल में वह केरला ब्लास्टर्स के लिए खेलते नजर आए थे। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵