नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन वे आए दिन किसी न किसी खबरों के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते है। क्रिकेट फैंस के बीच उनकी दीवानगी सर चढ़कर बोलती है। अब Champions Trophy 2025 से पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ है।
यह वीडियो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का प्रोमो वीडियो है, जिसमें एम एस धोनी का बहुत ही कूल अंदाज में नजर आ रहे है। वीडियो में धोनी बता रहे हैं कि जब वो कैप्टन थे तब उनके लिए कूल रहना आसान था लेकिन बतौर क्रिकेट फैन कूल रहना बहुत मुश्किल है। वीडियो में धोनी बर्फीली जगह पर, खुद बर्फ से ढके दिख रहे हैं फिर भी गर्मी से बेहाल दिख रहे हैं।
ICC Champions Trophy 2025 Promo में एमएस धोनी में मचा रहे धमाल
19 फरवरी से ICC Champions Trophy 2025 का होगा आगाज, जिसके पहले इस प्रमोशनल वीडियो को स्टार स्पोर्ट्स ने हाल ही में रिलीज कर दिया है। जिसमें बेहद कुल अंदाज में एम एस धोनी बर्फ में ढके हुए नीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए बर्फ में लेटे हुए नजर आ रहे है। बता दे कि साल 2013 में अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब से जिताने वाले यही एमएस धोनी ही थे। वहीं इस प्रोमो वीडियों में धोनी ये कहते हुए भी नजर आ रहे है कि कैसे आठ टीमों के बीच होनेवाले इस टूर्नामेंट में खुद को कुल रखना है। उन्होने ये भी कहा, जब मैं कप्तान था तो कूल रहना आसान था लेकिन फैंस बनकर चैंपियंस ट्रॉफी देखना आसान नही होता। यहां एक मैच भी हारे तो समझो गए काम से इतने लोगो की उम्मीदों पर खरा उतरना आसान नही होता आपको सभी की आलोचनाएं भी झेलनी पड़ती है। वहीं इस बात को कहते हुए धोनी ने डीआरएस के तरफ इशारा किया।
धोनी को क्यों DRS Review System कहा जाता है?
बता दें कि डीआरएस जिसका इस्तेमाल अक्सर प्लेयर अंपायर के फैसले को चुनौती देने इस्तेमाल करते हैं। वहीं धोनी तो क्रिकेट विशेषज्ञ में महारत हासिल करने के साथ ही रिव्यू सिस्टम में भी परफेक्ट है। इसलिए तो धोनी को रिव्यू सिस्टम भी कहा जाता है। जो अक्सर डीआरएस लेते हुए अंपायर का निर्णय बदलने में भी सक्षम होते है। वहीं धोनी स्टंप्स के पीछे तेज दिमाग चलाने में भी माहिर है। उनके पूरे करियर के दौरान उन्हें 90 प्रतिशत से ज्यादा डीआरएस सही समय पर लेते हुए देखा गया है।





