back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए एनरिक नॉर्टजे और शबनीम इस्माइल

सुनील दुबे जोहान्सबर्ग, 01 जून (हि.स.)। तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे और शबनीम इस्माइल को सीएसए के वर्चुअल पुरस्कार समारोह में दक्षिण अफ्रीका के पुरुष और महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शबनीम को मोमेंटम महिला टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर और दक्षिण अफ्रीका महिला प्लेयर्स ऑफ द ईयर भी चुना गया। वहीं, नॉर्टजे को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर, साउथ अफ्रीका फैन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर और एडेन मार्कराम के साथ मेन्स प्लेयर्स ऑफ द ईयर भी चुना गया। सीएसए के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी फोलेत्सी मोसेकी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "एनरिक और शबनीम ने उच्चतम मानक निर्धारित किए हैं जिसकी हम अपने आइकन प्रोटियाज खिलाड़ियों से उम्मीद करते हैं। एनरिक का अब तक का अंतरराष्ट्रीय करियर उल्लेखनीय रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "एक साल के अंतराल में एनरिक हमारे इंटरनेशनल न्यूकमर ऑफ द ईयर से हमारे समग्र प्लेयर ऑफ द ईयर के रूप में चुने गए, जो एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। महामारी ने कारण उन्होंने अब तक केवल 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 39 विकेट हैं। इस दौरान उन्होंने तीन बार मैच में पांच विकेट हासिल किए।" नॉर्टजे क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीतने वाले 12वें खिलाड़ी बने और उन्होंने लगातार वर्षों में इंटरनेशनल न्यूकमर ऑफ द ईयर और मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

G20 में मोदी का विश्व संदेश, पुराने विकास मॉडल पर उठाए सवाल, ग्लोबल साउथ के लिए दिए 3 महा-प्रस्ताव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में वैश्विक विकास की दिशा बदलने...
spot_img

Latest Stories

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵