back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

England ने West Indies को 10 विकेट से हराया, टेस्ट सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप

ENG vs WI Test: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 3-0 से टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी है। आज तीसरे मुकाबले को इंग्लिश टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की।

नई दिल्ली, रफ्तार। बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले को 10 विकेट से जीत लिया। एजबेस्टन मैदान पर खेले गए सीरीज के तीसरे एवं आखिरी मैच की चौथी पारी में इंग्लैंड को केवल 82 रनों का लक्ष्य मिला था। उन्होंने बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। स्टोक्स ओपनिंग में उतरे और 28 गेंदों पर नाबाद 57 रन ठोके। इसी के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप कर दिया।

दूसरी पारी में वेस्टइंडीज को 175 रनों पर समेटा था

तीसरे मैच में इंग्लैंड की पहली पारी 376 रनों पर सिमटी थी। इससे वह वेस्टइंडीज टीम की पहली पारी के रनों के मुकाबले 94 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने विरोधी टीम की दूसरी पारी को केवल 175 रनों पर समेट दिया। इसमें मार्क वुड ने सबसे अधिक 5 विकेट झटके। इंग्लैंड से गस एटिंकसन ने 2 विकेट, क्रिस वोक्स, शोएब बशीर, बेन स्टोक्स को 1-1 कामयाबी मिली।

एटिंकसन ने झटके 22 विकेट

इस सीरीज में इंग्लैंड की सबसे बड़ी खोज तेज गेंदबाज गस एटिंकसन रहे। उन्होंने सीरीज में कुल 22 विकेट झटके। एटिंकसन की औसत सिर्फ 16.22 रही। सबसे ज्यादा रन 291 जो रूट ने बनाए। दूसरे नंबर पर ओली पोप हैं, जिन्होंने 4 पारियों में 239 रन ठोके।

Advertisementspot_img

Also Read:

यशस्वी जायसवाल का शतक और कुलदीप यादव की फिरकी ने दिखाया कमाल, टीम इंडिया नें वेस्टइंडीज को हराकर जीती सीरीज

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 24 March 2026: मीन राशि -आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, इनकम में बढ़ोतरी होगी

धन लाभ: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵