back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की हार के बारे में ज्यादा नहीं सोचें : पेन

सिडनी, 15 जून (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड को मिली हार के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। न्यूजीलैंड ने हाल ही में इंग्लैंड को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से हराया था। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच इस साल एशेज सीरीज होनी है लेकिन इससे पहले इंग्लैंड को भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। पेन क्रिकइंफो से कहा, न्यूजीलैंड अच्छी टीम है और दूसरी बात मुझे लगता है कि यह इंग्लैंड की टीम उससे अलग दिखी जैसी वह एशेज में होती है। यह इंग्लैंड की मजबूत टीम नहीं थी। उन्होंने कहा, हमें पता है कि जब वह यहां आएंगे तो उनकी टीम में बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर जैसे लोग भी होंगे। हमें यह भी पता है कि इंग्लैंड की टीम बेहतर है। हमें इस समय उनकी हार को लेकर ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। पेन ने साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलिया टीम मुख्य कोच जस्टिन लेंगर के साथ है। पेन ने कहा, हम 100 फीसदी लेंगर और उनके काम के साथ हैं। भारत के साथ सीरीज के बाद हमने टीम रिव्यू की जो प्रोफेशनल स्पोटर्स में आम बात है। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 विश्व कप 2026 से श्रीलंका की विदाई, क्या पाकिस्तान का भी खत्‍म होगा सफर?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका का सफर लगभग समाप्त हो चुका है। टीम को सुपर-8 चरण का एक मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵