back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धोनी की सालाना आय 30 फीसदी बढ़ी, इस साल भी झारखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता का तमगा बरकरार

रांची, 31 मार्च (आईएएनएस)। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को भले अलविदा कह दिया हो, लेकिन इससे उनकी सालाना आय पर कोई असर नहीं पड़ा है। बीते एक साल में उनकी आमदनी में लगभग 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। आयकर विभाग में उनकी ओर से जमा किया गया एडवांस टैक्स इसकी तस्दीक करता है। उन्होंने वर्ष 2021-22 के लिए आयकर विभाग को बतौर एडवांस टैक्स 38 करोड़ रुपये का भुगतान किया है, जबकि पिछले साल यानी वर्ष 2020-21 में यह रकम 30 करोड़ के आसपास थी। आयकर विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी इस साल भी झारखंड के सबसे बड़े इंडिविजुअल टैक्स पेयर रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, धोनी की ओर से जमा कराये गये 38 करोड़ के एडवांस टैक्स के आधार पर वर्ष 2021-22 में उनकी आय लगभग 130 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है। आयकर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक धोनी ने जबसे इंटरनेशनल क्रिकेट के करियर की शुरूआत की, तभी से लगातार झारखंड में व्यक्तिगत श्रेणी में सबसे बड़े आयकर दाता हैं। वर्ष 2019-20 में उन्होंने 28 करोड़ और इसके पहले 2018-19 में भी लगभग इतनी ही राशि आयकर के तौर पर चुकायी थी। इसके पहले उन्होंने 2017-18 में 12.17 करोड़ और 2016-17 में 10.93 करोड़ का इनकम टैक्स चुकाया था। जाहिर है, 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से बतौर प्लेयर दूरी बनाने के बावजूद धोनी बिजनेस की पिच पर भी शानदार पारी खेल रहे हैं। हालांकि क्रिकेटर के तौर पर आईपीएल से उनका नाता बरकरार है। पूर्व भारतीय कप्तान ने कई कंपनियों में निवेश किया है। स्पोर्ट्स वेयर, होम इंटीरियर की कंपनी होमलेन, पुरानी कारों की खरीद-बिक्री करनेवाली कंपनी कार्स 24, स्टार्टअप कंपनी खाताबुक, स्पोर्ट्स कंपनी रन एडम, क्रिकेट कोचिंग और ऑर्गेनिक फामिर्ंग में भी उन्होंने निवेश किया है। रांची में वह लगभग 43 एकड़ भूमि में ऑर्गेनिक फॉमिर्ंग करवाते हैं। –आईएएनएस एसएनसी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब मामले में नया ट्विस्ट, नुसरत को झारखंड से मिला सरकारी नौकरी का ऑफर, 3 लाख होगी सैलरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंच पर हिजाब हटाने की घटना के बाद चर्चा में आईं मुस्लिम महिला डॉक्टर डॉ....
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...