back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जडेजा को भविष्य में भारतीय टीम का कप्तान बनाना चाहते हैं धोनी : दानिश कनेरिया

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रवींद्र जडेजा को सौंपने का सही फैसला किया है क्योंकि भारत के पूर्व कप्तान ऑलराउंडर को न केवल इस फ्रैंचाइजी के लिए बल्कि राष्ट्रीय टीम के लिए भी कप्तान के तौर पर तैयार करना चाहते हैं। चार बार के इंडियन प्रीमियर लीग विजेता कप्तान धोनी ने आईपीएल 2022 की शुरुआत से ठीक पहले सीएसके की अपनी कप्तानी छोड़ दी। धोनी ने जडेजा को कप्तानी सौंपने के बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि यह टीम इंडिया के साथ-साथ चेन्नई की तरफ से भविष्य के कप्तान को तैयार करने की योजना है। धोनी के फैसले का समर्थन करते हुए, पाकिस्तान के 41 वर्षीय पूर्व स्पिनर ने कहा, हम सभी जानते हैं कि धोनी किस तरह के खिलाड़ी हैं। उनके फैसले हमेशा सही होते हैं। मुझे लगता है कि वह विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने 50 ओवर वर्ल्ड कप, टी20 वल्र्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चार बार आईपीएल जीता है। इसके अलावा, कई मैच ऐसे भी हैं जो धोनी के ऑन-फील्ड फैसले के कारण भारत ने जीते हैं। दानिश कनेरिया ने एक विशेष साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, मुझे लगता है कि जडेजा को कप्तानी देना एक दूर का सोचा गया निर्णय है। देखिए, भारतीय टीम संतुलित है और सभी प्रारूपों में कप्तानी करना आसान काम नहीं है। विराट कोहली बहुत अच्छे थे, लेकिन उन्होंने कप्तानी छोड़ दी है। अब रोहित शर्मा को तीनों प्रारूपों में नेतृत्व करना है। कोई इसे स्वीकार करे या न करे, खेल के सभी प्रारूपों में भारत की कप्तानी करना एक दबाव का काम है। कनेरिया सबसे अधिक टेस्ट विकेट (261) लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने आगे कहा, आज या कल, भारत को कप्तानी बांटने के बारे में सोचना होगा। अन्यथा रोहित दबाव में होंगे, और ऐसा होना तय है। अगर हम भारतीय टीम के गठन के बारे में बात करते हैं, तो केवल कुछ खिलाड़ी ही टीम में अपनी जगह सुनिश्चित करते हैं और जडेजा उनमें से एक हैं। ऐसे में, मुझे लगता है कि धोनी का फैसला भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। कनेरिया 61 टेस्ट में खेलने वाले एक अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिनका करियर तब पटरी से उतर गया जब उन्हें स्पॉट फिक्सिंग के दो आरोपों पर जीवन भर के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। आईपीएल में अपनी पसंदीदा टीम के बारे में पूछे जाने पर कनेरिया ने कहा, देखिए, टी20 फॉर्मेट में मेरी कोई पसंदीदा टीम नहीं है, लेकिन अगर कॉम्बिनेशन की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस अच्छी हैं। आप दोनों टीमों को हल्के में नहीं ले सकते। आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें सभी क्रिकेटर खेलना पसंद करते हैं। पाकिस्तान सुपर लीग की तुलना इंडियन प्रीमियर लीग से करने के कहने पर कनेरिया ने कहा कि दोनों लीग अलग-अलग हैं। आईपीएल भारतीय क्रिकेट को बहुत सारी प्रतिभाएं प्रदान कर रहा है और यह प्रत्येक बीतते सत्र के साथ बेहतर होता जा रहा है, जबकि पीएसएल पाकिस्तान क्रिकेट के लिए शायद ही कुछ ऐसा कर रहा हो, जिससे खिलाड़ियों का विकास हो। –आईएएनएस एचएमए/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...