IPL 2024: धोनी ने शुरू की नेट प्रैक्टिस, जानें माही का IPL में अब तक का सफर

Dhoni Practice For IPL 2024:टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एवं आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस आईपीएल में खेलेंगे। धोनी ने इस आईपीएल के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
आईपीएल 2024 के लिए नेट प्रैक्टिस करते एमएस धोनी।
आईपीएल 2024 के लिए नेट प्रैक्टिस करते एमएस धोनी। @CricCrazyJohns एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एवं आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस आईपीएल में खेलेंगे। धोनी ने इस आईपीएल के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल के नए सीजन के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दिया है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार धोनी का इस बार आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। बीते सीजन में सबको लगा था कि धोनी का आईपीएल 2023 आखिरी सीजन होगा, लेकिन आईपीएल 2023 में धोनी को जैसे फैंस का प्यार मिला और सोशल मीडिया पर लगातार फैंस धोनी से एक और सीजन खेलने की रिक्वेस्ट कर रहे थे। उसके बाद धोनी ने आईपीएल 2023 फाइनल जीतने के बाद कंफर्म किया था कि वह एक और सीजन खेलेंगे।

तेजी से वायरल हो रही धोनी की तस्वीर

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब भी अपने नाम किया था।इसके बाद धोनी फिर से अपनी कप्तानी में सीएसके को चैंपियन बनाना चाहेंगे। धोनी आईपीएल 2024 की तैयारियों में जुटे हैं। सोशल मीडिया धोनी की नई तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें एमएस धोनी नेट्स पर प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। धोनी की प्रैक्टिस करते हुए तस्वीर सामने आने पर फैंस के चेहरे खिल उठे हैं। फैंस धोनी की इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लूटा रहे हैं। बीते साल धोनी के घुटने की सर्जरी हुई थीउसके बाद धोनी की फिटनेस को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। अब फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

पिछले IPL में हो गए थे चोटिल

धोनी आईपीएल के पिछले सीजन में चोटिल हो गए थे। इसके बावजूद धोनी ने पूरा सीजन खेला था। उन्होंने आखिर में सीएसके को चैंपियन बनाया। अपनी सर्जरी के बाद धोनी बिना सहायता के चलने में असमर्थ थे। उनके घुटने पर पट्टी बंधी थी। वैसे, उनके घुटने की समस्या अब हल हो गई और धोनी नेट पर अभ्यास कर रहे हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को अभी तक 5 बार चैंपियन बनाया है।

हो सकता है आखिरी सीजन

धोनी काफी समय से क्रिकेट खेल रहे हैं। अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को वनडे वर्ल्ड कप, टी-20 वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जिताई है। वो भारतीय टीम के इकलौते ऐसे कप्तान थे, जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी अपने नाम की थी। उम्मीद लगाई जा रही कि आईपीएल 2024 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है, जो करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल तोड़ सकता है। इसको लेकर धोनी से अभी कुछ कहा गया नहीं है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in