Dhoni ने Kohli को इस खास रिकॉर्ड में छोड़ा पीछे, माही से आगे सिर्फ Rohit Sharma

IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में छक्कों के मामलों में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, इस लिस्ट में क्रिस गेल पहले नंबर पर हैं। भारतीय खिलाड़ियों में धोनी से आगे सिर्फ रोहित शर्मा हैं।
धोनी।
धोनी। @ChennaiIPL एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने तूफानी बैटिंग कर विरोधियों में दहशत बढ़ा दी है। धोनी (MS Dhoni) ने 16 गेंदों पर 37 रन जड़े। उन्होंने इस पारी में 3 गगनचुंबी छक्के और 4 चौके भी लगाए। धोनी ने 16 में से 7 गेंदों को बाउंड्री पार भेजी। धोनी ने तूफानी पारी के दौरान सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में विराट कोहली (Virat Kohli) को पीछे छोड़ दिया। माही के छक्कों की संख्या 242 हो गई है।

पहले 5वें नंबर पर थे धोनी

धोनी जब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बैटिंग करने आए तो उनके नाम 252 मैचों में 239 छक्कों का रिकॉर्ड दर्ज था। इस तरह वह आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बैटरों की सूची में 5वें नंबर पर थे। क्रिस गेल 357 छक्कों के साथ टॉप पर हैं। रोहित शर्मा (261) दूसरे, एबी डिविलियर्स (251) तीसरे और चौथे नंबर पर विराट कोहली (241) थे। अब लिस्ट में बदलाव हो गया है। धोनी अब कोहली को पीछे छोड़कर चौथे नंबर पर आ गए हैं। उनके नाम 253 मैच में 242 छक्के हो गए हैं।

रेस में डेविड वॉर्नर भी

रोहित शर्मा एक मात्र भारतीय हैं, जिन्होंने आईपीएल में माही से ज्यादा छक्के लगा रखे हैं। इनके बीच 19 छक्कों का अंतर है। फिलहाल धोनी का रोहित से आगे निकलना आसान नहीं लग रहा, लेकिन इस आईपीएल में कोहली और धोनी के बीच ज्यादा छक्के लगाने की रेस आगे भी दिख सकती है। दिल्ली कैपिटल्स के ऑस्ट्रेलियन बैटर डेविड वॉर्नर भी इस रेस में आ सकते हैं। वॉर्नर ने 179 मैचों में 234 छक्के जड़े हैं। वह सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बैटरों की सूची में छठे नंबर पर हैं।

ये खिलाड़ी भी लगा चुके हैं 200 से अधिक छक्के

बता दें कायरन पोलार्ड, आंद्रे रसेल और सुरेश रैना भी 200 से अधिक छक्के लगाए हैं। हालांकि रसेल धोनी या कोहली को पीछे छोड़ने की स्थिति में नहीं हैं। रसेल ने आईपीएल में 200 छक्के मारे हैं। वहीं, कायरन पोलार्ड (223) और सुरेश रैना संन्यास ले चुके हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in