back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बैन के खतरे के बीच भी पाकिस्तान दिख रहा अकड़, PAK के पूर्व क्रिकेटर ने ICC को दी खुली चेतावनी

भारत-पाकिस्तान में टी20 वर्ल्ड कप को लेकर तनाव बढ़ गया है। इस बीच पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर के बयान ने माहौल को और गर्म कर दिया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ मैच में हिस्सा न लेने के फैसले के चलते ICC की संभावित कार्रवाई मंडरा रही है, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली के बयानों ने इस मामले को और अधिक गर्मा दिया है। 

भारत और पाकिस्तान का यह मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। पाकिस्तान सरकार ने साफ किया है कि टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ICC को अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है, जिससे स्थिति और जटिल बनती जा रही है।

ICC पाकिस्तान पर सख्त कदम उठा सकता है

भारत के खिलाफ मैच न खेलने के पाकिस्तान के फैसले के बाद ICC की ओर से सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, अगर यह मुकाबला रद्द होता है तो उससे होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई पाकिस्तान से मांगी जा सकती है। इसके अलावा अंक कटौती, भविष्य के टूर्नामेंट्स की मेजबानी पर असर या यहां तक कि बैन जैसी कठोर सजा का भी खतरा बना हुआ है। इससे पहले ICC ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि टूर्नामेंट का बहिष्कार खेल की निष्पक्षता को नुकसान पहुंचा सकता है।

बासित अली ने ICC पर लगाया आरोप

भारत-पाक विवाद के बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने ICC की कार्रवाई को दोहरे मापदंड वाला बताया। अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा कि यह रवैया भारत की ओर से शुरू हुआ था। बासित अली ने कहा कि वे भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने की घटना पर चर्चा नहीं कर रहे, लेकिन भारत ने ACC के चीफ मोहसिन नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा “अब जब हम अपनी सरकार के निर्देश पर भारत के खिलाफ एक मैच का बहिष्कार कर रहे हैं, तो हम ही गलत कैसे हो गए? अगर भारत ऐसा कर सकता है, तो पाकिस्तान भी कर सकता है।

पुराने वर्ल्ड कप के उदाहरण दिए

बासित अली ने अपने तर्क को मजबूत करते हुए पुराने वर्ल्ड कप मुकाबलों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि 1996 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने मैच में यही किया था और उन्हें केवल दो अंक गंवाने पड़े थे, उसके अलावा कोई सख्त सजा नहीं मिली। उन्होंने 2003 वर्ल्ड कप का भी जिक्र किया, जिसमें इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने एक मैच नहीं खेला था, लेकिन उन्हें कोई कार्रवाई नहीं झेलनी पड़ी। बासित अली ने कहा “अब जब हमारी टीम ऐसा कर रही है तो अचानक यह कहा जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर बैन लग सकता है। करके देख लो!”

लेटर को लेकर बासित अली ने उठाए सवाल

बासित अली ने यह भी सवाल उठाया कि जब भारत ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार किया था, तब क्या BCCI ने ICC को कोई औपचारिक पत्र भेजा था। उन्होंने कहा कि अगर ICC PCB से लिखित जवाब मांग रहा है, तो पहले ICC का यह पत्र सार्वजनिक किया जाना चाहिए। साथ ही बासित अली ने यह भी कहा कि PCB पाकिस्तान सरकार के निर्देशों को नजरअंदाज नहीं कर सकता।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...