back to top
38.1 C
New Delhi
Wednesday, April 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली बुल्स बनाम अबू धाबी : बुल्स ने 49 रन से जीता मैच

अबू धाबी, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली बुल्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम अबू धाबी को 8.3 ओवर में आलआउट करते हुए 60 रन पर समेट दिया। जिससे बुल्स यह मैच 49 रन से जीत गया। फाइनल में बुल्स का सामना डेक्कन ग्लैडिएटर्स से होगा, जबकि टीम अबू धाबी शनिवार को तीसरे स्थान के प्ले-ऑफ में बांग्ला टाइगर्स से भिड़ेगी। दिल्ली बुल्स ने अपने 10 ओवरों में 109/7 का जबरदस्त स्कोर दर्ज करने के बाद, टीम अबू धाबी को 8.3 ओवर में 60 रन पर आउट कर दिया, जिसमें ड्रेक्स ने अपने दो ओवरों में 13 रन देकर 4 विकेट लिए। फिलिप साल्ट और पॉल स्टर्लिग ने टीम अबू धाबी की पारी की शुरूआत की, पहले ओवर में 23 रन बनाए। साल्ट ने पहली तीन गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया और चंद्रपॉल हेमराज की गेंद पर स्टर्लिग ने लगातार चौके लगाए। हालांकि, ड्रेक्स ने दूसरे ओवर में साल्ट और कप्तान लियाम लिविंगस्टोन के विकेट लिए जिससे बुल्स का दबाव क म हुआ। वहीं फारूकी ने भी बुल्स की तरफ से शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट लिए। रोमारियो शेफर्ड ने मैच को दिल्ली बुल्स के पक्ष में झुका दिया जब उन्होंने पांचवे ओवर की लगातार दो गेंदों में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और डैनी ब्रिग्स को आउट किया। अबू धाबी 8.3 ओवर में दस विकेट खोकर 60 रन ही बना पाई जिससे यह मैच बुल्स 49 रन से जीत गया। –आईएएनएस एचएमए/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

Traffic Advisory: न्यू रोहतक रोड पर ट्रैफिक को लेकर दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी: डेढ़ महीने तक रहेगा असर, जानिए क्यों जारी हुई एडवाइजरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। Delhi Police ने न्यू रोहतक रोड पर यातायात को...
spot_img

Latest Stories

Rohit Sharma Injury Update: PBKS मैच से बाहर हो सकते हैं रोहित, MI को लगा बड़ा झटका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Rohit Sharma की चोट ने Mumbai...

Nia Sharma के हॉट फोटोशूट ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, सिजलिंग लुक हुआ वायरल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। निया शर्मा (Nia Sharma) भारतीय...

EPFO New Rule: Form 121 पर आई बड़ी गाइडलाइन, अब PF पर TDS से बचना होगा आसान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) ने...

Kamarhati Seat 2026: मदन मित्रा की मजबूत पकड़ या BJP की चुनौती, कांटे की टक्कर तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Kamarhati सीट 2026...

Pawan Khera Case: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, तेलंगाना HC की राहत पर लगी रोक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता Pawan Khera को लेकर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵