नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) को लेकर तस्वीर साफ हो चुकी है। इसके अलावा सभी फ्रेंचाइजी के फाइनल स्कॉवड सामने आ गए हैं। ऐसे में उन टीमों को बड़ा फैसला लेना है जिन्होंने अपने कप्तान को रीलीज कर दिया था। अब उनके सामने अगले कप्तान को लेकर फैसला करने का समय आ गया है। दिल्ली कैपिटस्ल भी उन्हीं टीमों मे से एक हैं। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कप्तान ऋषभ पंत को रीलीज कर दिया था जिसके बाद अब उनके सामने कप्तानी के चुनाव को लेकर समस्या पैदा हो रही है जिसे लेकर टीम के सह मालिक पार्थ जिंदल ने बड़ा बयान दिया है।
केएल राहुल को नहीं मिलेगी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी
जिन 5 टीमों को अपने कप्तान की तालाश है उनमे से एक है दिल्ली कैपिटल्स। फ्रेंचाइजी के सह मालिक पार्थ जिंदल ने इस मामले पर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “कप्तानी के बारे मे बात करना अभी जल्दबाजी होगी। अक्षर पटेल और केएल राहुल दोनों ही मजबूत दावेदार हैं। अक्षर लंबे समय से टीम के साथ बने हुए हैं जबकि केएल राहुल की कप्तानी की सोच से भी मैं प्रभावित हूं।” अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि “मैं और अन्य सह मालिक किरण को इस बारे में अंतिम फैसला लेना बाकी है।”
पृथ्वी शॉ को लेकर भी दिया बड़ा बयान
पार्थ जिंदल ने पृथ्वी शॉ को लेकर अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से पृथ्वी शॉ एक शानदार खिलाड़ी है, उन्होंने कई मौके पर दिल्ली कैपिटल्स को मुश्किल से बाहर निकाला है। हालांकि उन्होंने पृथ्वी शॉ की हेल्थ को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि पृथ्वी शॉ को अपनी हेल्थ में सुधार करना होगा जिसके बाद वह एक बार फिर वापसी के लिए तैयार हो सकते हैं।




