back to top
30.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Border Gavaskar Trophy: सीरीज के अंतिम दो टेस्ट मैच से बाहर हुए डेविड वॉर्नर

वॉर्नर को दिल्ली टेस्ट के शुरुआती दिन मोहम्मद सिराज की गेंद पर चोट लगी थी। वॉर्नर अब अपनी रिकवरी जारी रखने के लिए सिडनी वापस जाएंगे।

नई दिल्ली, एजेंसी। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर बाएं कोहनी में फ्रैक्चर के कारण मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के अंतिम दो टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। वॉर्नर को दिल्ली टेस्ट के शुरुआती दिन मोहम्मद सिराज की गेंद पर चोट लगी थी, हालांकि इसके बाद भी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 15 रन बनाए। बाद के स्कैन में हेयरलाइन फ्रैक्चर का पता चला।

वनडे में करेंगे वापसी 

36 वर्षीय वॉर्नर अब अपनी रिकवरी जारी रखने के लिए सिडनी वापस जाएंगे लेकिन 17 मार्च को एकदिवसीय श्रृंखला शुरू होने से पहले उनके लौटने की उम्मीद है। अपनी चोट से पहले भी, भारत में वॉर्नर का खराब फार्म जारी रहा। उन्होंने तीन पारियों में केवल 1, 10 और 15 रन बनाए, जिससे भारत में 19 टेस्ट पारियों में उनका औसत 21.78 को हो गया है।

ट्रेविस हेड रहेंगे सलामी बल्लेबाज 

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने सोमवार (20 फरवरी) को पुष्टि की है वकि हेड वॉर्नर की अनुपस्थिति में के गायब होने की स्थिति में ट्रेविस हेड सलामी बल्लेबाज के रूप में बने रहेंगे। मैकडॉनल्ड ने कहा, “यहां आने से पहले हमने इस बात पर चर्चा की थी कि अगर हम एक सलामी बल्लेबाज को खो देते हैं तो हेड को हम वहां रखना चाहेंगे। उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में हमें लगता है कि वह तेजी से शुरुआत कर सकते हैं जो उन्होंने दिल्ली में दिखाया।” बता दें कि दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में वॉर्नर की अनुपस्थिति में हेड ने पारी की शुरुआत की थी और 43 रन बनाए थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵