नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान ने इतिहास रच दिया। यह टीम पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय नवीन उल हक को जाता है, जिन्होंने अपने आखिरी ओवर में दो मैजिकल गेंदों से इतिहास रच दिया। मैच में नवीन ने चार विकेट लिए।
तीसरे ओवर में झटके लगातार 2 विकेट
नवीन ने सबसे पहले पारी के तीसरे ओवर में लगातार दो विकेट झटके। इसके बाद उन्होंने उस वक्त विकेट लिया, जब ऐसा लग रहा था कि मैच बांग्लादेश जीत सकता है। बांग्लादेश मैच जीतता तो ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच जाता। मगर, नवीन ने वे दो मैजिकल गेंद फेंकीं, जो अफगान क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गईं।
[EMBED]
डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक बांग्लादेश आगे था
दरअसल, बारिश बाद जब शुरू हुआ तो बांग्लादेश की पारी का 18वां ओवर था। 19 ओवर में 114 का रिवाइज्ड टारगेट था। क्रीज पर लिटन दास और तस्कीन अहमद थे। दास जमे थे। इस कारण अफगानिस्तान को दूसरे छोर पर हमला करना था। इस चीज से नवीन अवगत थे। तब बांग्लादेश का स्कोर 8 विकेट पर 105 था। वो डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक आगे थे। फिर नवीन उल हक ने कमाल कर दिया। उनकी गेंद तस्कीन के बल्ले से लगी और फिर विकेट से। गेंद स्लो थी, जिसमें अधिक उछाल भी नहीं था। तस्कीन गेंद को ऑफ साइड पुश करना चाहे थे, जिसमें गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया। तस्कीन 2 रन बनाकर पवेलियन गए।
मुस्ताफिजुर को आउट किया
17.5 ओवर में क्रीज पर मुस्ताफिजुर रहमानउतरे। नवीन की अगली गेंद फुल थी। बिल्कुल सीधी और विकेटों के निशाने पर। गेंद उनके बैट को छका कर पैड से टकराई। अंपायर ने आउट करार दिया। बांग्लादेश ने रिव्यू लिया। जो सिर्फ एक औपचारिकता थी। थर्ड अंपायर ने फैसले को सही ठहराया।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





