
नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। Sunil Gavaskar Birthday: आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर अपना 74वां बर्थडे मना रहे हैं। सुनील गावस्कर को एक समाय में लोग 'लिटिल मास्टर' के नाम से जनते थे। आज लिटिल मास्टर 74 साल के हो गए हैं। सुनील गावस्कर के जन्मदिन पर उनका एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस बयान में सुनील गावस्कर कहा कि मुझे नहीं लगता भारतीय क्रिकेट में महेन्द्र सिंह धोनी से बड़ा चेहरा कोई है। उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी हैं, लेकिन मेरा मानना है कि महेन्द्र सिंह धोनी इन खिलाड़ियों से आगे निकल चुके हैं।
धोनी भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा चेहरा
सुनील गावस्कर के जन्मदिन पर उनका एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुनील गावस्कर ने कहा कि जब महेन्द्र सिंह धोनी मैदान पर होते हैं तो फैंस का जोश देखने लायक होता है। मुझे नहीं लगता कि महेन्द्र सिंह धोनी के अलावा किसी अन्य खिलाड़ी के लिए फैंस में इतना जुनून होता है। महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े चेहरे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार इस बयान पर कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
ऐसा रहा है सुनील गावस्कर का करियर
सुनील गावस्कर क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। वहीं अगर इस खिलाड़ी के करियर पर नजर डालें तो इन्होंने भारत के लिए 125 टेस्ट मैच खेले है। इन 125 टेस्ट मैचों में सुनील गावस्कर ने 10122 रन बनाए। टेस्ट मैचों में सुनील गावस्कर की एवरेज 51.12 जबकि स्ट्राइक रेट 66.04 की रहा है। इसके अलावा लिटिल मास्टर ने टेस्ट मैचों में 34 शतक जड़े। जबकि 45 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया। टेस्ट मैचों के अलावा सुनील गावस्कर ने भारत के लिए 108 वनडे मुकाबले खेले। जिसमें इन्होंने कुल 3092 रन बनाए है।