back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

LSG के कप्तान केएल राहुल पर लगा धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना

आईपीएल की न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत टीम का सीजन का यह पहला अपराध था, इसलिए राहुल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

नई दिल्ली, एजेंसी। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। राहुल पर यह जुर्माना बुधवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण लगाया गया है।

आईपीएल सीजन का ये पहला अपराध था

आईपीएल की न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत टीम का सीजन का यह पहला अपराध था, इसलिए राहुल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। मैच की बात करें तो इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने काइल मेयर्स (51) के अर्धशतक और केल राहुल (39), मार्कस स्टोइनिस (21) व निकोलस पूरन (29) की पारियों की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन का स्कोर बनाया। जवाब में राजस्थान की टीम यशस्वी जायसवाल (44) और जोश बटलर (40) की आतिशी पारियों के बावजूद 20 ओवर में 6 विकेट पर 144 रन ही बना सकी और 10 रन से मैच हार गई।

Advertisementspot_img

Also Read:

MI vs KKR: आंकड़ों में मुंबई का दबदबा, लेकिन हालिया फॉर्म ने बढ़ाई कोलकाता की चुनौती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders (MI vs KKR) के बीच मुकाबला IPL के सबसे चर्चित और रोमांचक मुकाबलों में गिना...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵