नई दिल्ली/रफतार डेस्क। सोमवार को अपने टेस्ट मैच से रिटायरमेंट की घोषणा करने के तुरंत बाद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा संग वृंदावन पहुंचे क्रिकेटर। जहां सुबह राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर साढ़े तीन घंटे से ज्यादा का समय बिताया दोनों कपल ने। इस दौरान प्रेमानंद महाराज से आध्यात्मिक चर्चा के दौरान की उनकी वृंदावन से वीडियो सामने आई है। आइए जानते है पूरी खबर विस्तार से।
ये कपल तीसरी बार कपल मिलने के लिए आया है
टेस्ट मैच की रिटायरमेंट के बाद अनुष्का और विराट एक बार फिर प्रेमानंद महाराज जी से मिलने के लिए वृंदावन पहुंचे है। जिसमें उन्होनें राधा केली कुंज आश्रम में साढ़े तीन घंटे से ज्यादा देर तक वहां समय बिताया, इस दौरान उनके आध्यात्मिक चर्चा के वृंदावन से वीडियो सामने आई है। जिसमें कपल प्रेमानंद महाराज से आध्यात्मिक चर्चा करते हुए नजर आए है। ऐसा पहली बार नही है जब विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए आए हो। बता दे कि, इससे पहलें भी ये कपल अपने बच्चों के साथ आशीर्वाद लेने साल 2023 में प्रेमानंद महाराज से मिलने आए थे। और इसके बाद इसी साल जनवरी में आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। जिसे मिलाकर ये कपल तीसरी बार कपल मिलने के लिए आया है.
अनुष्का शर्मा ने किया था पोस्ट
गौरतलब है कि, विराट कोहली के किक्रेट से रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होनें लिखा था- वो आपके रिकॉर्ड और उस मील के पत्थर के बारे में बात नही करेगें, क्योंकि मैंने वो आंसू देखें है जो आपने कभी किसी को नहीं दिखाए, वो आपका संघर्ष वो अटूट प्यार जो आपने खेल के प्रति इस फॉर्मेट को दिया, मुझे मालूम है इन सबने आपसे आपका कितना कुछ छीन लिया, हर टेस्ट सीरीज के बाद, आप थोड़े समझदार, थोड़े विनम्र होकर लौटे, इन सबके माध्यम से आपको विकसित होते देखना एक गर्व की बात है। मैनें आपको हमेशा सफेद कपड़ों में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का इमेजिन किया था लेकिन आपने अपने दिल की सुनी, माय लव, आपने इस अलविदा का हर पल कमाया है।





