back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Cricket पर Corona का खतरा! स्टार ऑलराउंडर Cameron Green को साथी खिलाड़ी ने भगाया दूर

Australia vs West Indies 2nd Test: क्रिकेट पर फिर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। कोरोना की वजह से दो साल तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट प्रभावित रहने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया टीम को संक्रमण की आशंका बनी है।

नई दिल्ली, रफ्तार। क्रिकेट पर फिर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। कोरोना वायरस की वजह से दो साल तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट प्रभावित रहने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया टीम को संक्रमण की आशंका बनी है। यह वेस्टइंडीज के साथ गाबा में खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दौरान दिखी। ऑस्ट्रेलिया टीम के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन मैच से पहले कोरोना पॉजिटिव भी मिले थे। इसके बाद लगा था कि दूसरे टेस्ट मैच में कैमरून ग्रीन नहीं खेलेंगे। मगर, वह मैच में खेल रहे। मतलब यह खिलाड़ी कोरोना पोजिटिव होने के बाद भी दूसरा टेस्ट मुकाबला खेल रहा है।

हेजलवुड ने ग्रीन को भगाया दूर

मैच के दौरान का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि जब जोश हेजलवुड विकेट लेते हैं तो सभी खिलाड़ी उनकी ओर जश्न मनाने को दौड़ते हैं। इस दौरान कैमरून ग्रीन भी जोश हेजलवुड से हाथ मिलाने के लिए आते दिखते हैं। कैमरून ग्रीन को पास आता देखकर जोश हेजलवुड उनको दूर जाने का इशारा करते हैं। इसके बाद ग्रीन भी हंसकर पीछे लौट जाते हैं। अब वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स काफी कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा-कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी कैमरून ग्रीन को क्यों खिला रहे हैं?

ऑस्ट्रेलिया ने कसा शिकंजा

दूसरे मैच में वेस्टइंडीज टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया की ओर से शानदार गेंदबाजी दिख रही है। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को 64 रनों के भीतर 5 बड़े झटके दिए। वेस्टइंडीज बल्लेबाजों पर फिर से ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों का दबाव दिखा। अब तक पहली पारी में सभी विकेट ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने झटके हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL Technologies: IPL 2026 में कैसे काम करती हैं बॉल ट्रैकिंग, LBW और अल्ट्राएज टेक्नोलॉजी? जानें पूरा सिस्टम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के साथ क्रिकेट में एक बार फिर हाईटेक तकनीकों का जलवा देखने को मिल रहा है। अब...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵