back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर बढ़ा विवाद, जानिए क्‍या है ICC के नियम और जांच प्रक्रिया?

पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन को लेकर विवाद बढ़ गया है। जिसे कुछ पूर्व क्रिकेटर अवैध और कुछ इसे लीगल मान रहे हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग इसे अवैध बता रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि यह लीगल है। भारत के पूर्व क्रिकेटर भी दो समूहों में बंटे हैं। आकाश चोपड़ा ने उन पर सवाल उठाए, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने उस्मान तारिक के पक्ष में राय दी।

दरअसल, उस्मान तारिक के एक्शन में गेंद को रिलीज करने से पहले थोड़ा रुकना शामिल है, जो बल्लेबाजों को परेशान कर रहा है। इसी वजह से कुछ लोग इसे ‘चुकिंग’ कह रहे हैं। अश्विन ने कहा कि रुकने वाला यह कदम लीगली है और गेंदबाजी एक्शन की अंतिम जांच आईसीसी करती है। चलिए जानते हैं कि आईसीसी का नियम क्या कहता है? और किस तरह से गेंदबाज के एक्शन की जांच करता है।

गेंदबाजी एक्शन के लिए क्‍या है आईसीसी नियम?

आईसीसी के नियमों के अनुसार, किसी भी गेंदबाज का एक्शन अवैध तब माना जाता है जब गेंदबाजी के दौरान वह अपनी कोहनी को 15 डिग्री से अधिक सीधा या झटका देते हुए गेंद छोड़ता है। अंतरराष्ट्रीय मैचों में मैच ऑफिशियल रियल टाइम में गेंदबाज का एक्शन देखते हैं। अगर उन्हें संदेह होता है कि गेंदबाज का एक्शन अवैध है, तो वे रिपोर्ट दर्ज करते हैं।

विशेष उपकरण और कैमरों से होगी है जांच 

इसके बाद गेंदबाज को ICC टेस्टिंग सेंटर में ले जाकर उनका एक्शन विशेष उपकरण और कैमरों से टेस्ट किया जाता है। अगर वहां उनका एक्शन अवैध पाया जाता है, तो उस पर गेंदबाजी का प्रतिबंध लगाया जाता है। खिलाड़ी तब तक गेंदबाजी नहीं कर सकता जब तक कि वह अपना एक्शन सही तरीके से सुधार न ले। इस नियम का उद्देश्य है कि खेल में न्याय और बराबरी बनी रहे और कोई खिलाड़ी नियम तोड़कर अनैतिक लाभ न ले।

Advertisementspot_img

Also Read:

न्यूजीलैंड की हार से मचा भूचाल! पाकिस्तान के लिए खुला सेमीफाइनल का दरवाज़ा, अब बस इतनी बड़ी जीत जरूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंग्लैंड की रोमांचक जीत ने ग्रुप-2 का पूरा गणित बदल दिया है और अब सेमीफाइनल की आखिरी सीट के लिए पाकिस्तान...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...