back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोको गॉफ को दोहरी सफलता, एमिलिया-रोमाग्ना ओपन के एकल और युगल वर्ग का जीता खिताब

पार्मा,23 मई (हि.स.)। अमेरिकी युवा टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने दोहरी सफलता हासिल करते हुए एमिलिया-रोमाग्ना ओपन के एकल और युगल वर्ग का खिताब जीत लिया है। गॉफ ने एकल वर्ग के खिताबी मुकाबले में चीन की वांग कियांग को एक घण्टे और 14 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 6-3 से हराकर अपने करियर का दूसरा डब्ल्यूटीए एकल खिताब जीत लिया। अमेरिकी खिलाड़ी गॉफ ने यहां अपने खिताब के रास्ते में केवल एक सेट गंवाया। 17 वर्षीय कोको ने पिछले एक पखवाड़े में इटली में क्ले कोर्ट पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसके अलाव गॉफ ने कैटी मैकनैली के साथ महिला युगल का खिताब भी अपने नाम किया। युगल वर्ग के खिताबी मुकाबले में गॉफ और कैटी मैकनैली ने दूसरी वरीय जोड़ी एंड्रेजा क्लेपाक और दारिजा जुराक की जोड़ी को 6-3,6-2 से हराया। पिछले हफ्ते इटैलियन ओपन में सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद गॉफ ने इस सप्ताह खिताबी जीत हासिल की।गॉफ ने अब टूर पर अपने पिछले 26 मैचों में से 20 जीते हैं । इसके अलावा उन्होंने 2019 और 2020 में संयुक्त रूप से 21 मैच जीते थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस प्रकार की नए साल 2026 की शुरुआत, रोमांटिक अंदाज में शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 2026 का स्वागत बेहद रोमांटिक अंदाज में किया। विराट ने...
spot_img

Latest Stories

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵