back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीम में काफी स्थिरता लाएंगे कोच द्रविड़ : हरभजन

मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को लगता है कि नए मुख्य कोच राहुल द्रविड़ टीम में काफी स्थिरता लाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि द्रविड़, विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ भारतीय क्रिकेट को बहुत आगे तक ले जाएंगे। द्रविड़ ने अपने कार्यकाल की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने से की है, लेकिन मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन कीवियों से टेस्ट सीरीज जीतना एक चुनौती भरा होगा। इसके साथ ही हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में कहा, देखिए, नए संयोजन बनाने में कुछ समय लगता है, नई प्रक्रियाएं में जब राहुल टीम में आ जाएंगे, तो मुझे लगता है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ मिलकर टीम को स्थिरता देंगे। मुझे लगता है कि उन्हें एक साथ काम करना चाहिए और भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहिए। सिंह ने कहा, द्रविड़ टीम में स्थिरता लाने के लिए खिलाड़ियों को अच्छे मौके देंगे और उनके साथ कोई अनुचित व्यवहार नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्हें उचित अवसर दिए जाएंगे। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...