back to top
27.4 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दूसरी सर्जरी के बाद लाइफ सपोर्ट से हटाए गए क्रिस केयर्न्‍स (लीड-1)

सिडनी, 20 अगस्त (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस केयर्न्स को जीवन रक्षक प्रणाली से हटा दिया गया है और वह सिडनी में दिल की समस्या के लिए हुई दूसरी आपातकालीन सर्जरी के बाद ठीक हो रहे हैं। वेबसाइट क्रिकबज के मुताबिक केयर्न्स के वकील आरोन लॉयड ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा, मुझे यह सलाह देते हुए खुशी हो रही है कि क्रिस जीवन रक्षक प्रणाली से दूर हैं और सिडनी के अस्पताल से अपने परिवार के साथ संवाद करने की स्थिति में हैं। केयर्न्स की इस महीने की शुरूआत में कैनबरा में दिल की एक बड़ी सर्जरी हुई थी, जहां वह परिवार के साथ रहते हैं। वह तब आईसीयू में निगरानी में थे, लेकिन सिडनी के सेंट विंसेंट अस्पताल में एक और सर्जरी की जरूरत थी। लॉयड के बयान में कहा गया है, वह और उनका परिवार सभी के समर्थन और शुभकामनाओं के लिए आभारी है। केयर्न्स (51 साल) इस महीने की शुरूआत में ही गंभीर रूप से बीमार हो गए थे और कैनबरा के एक अस्पताल में भर्ती थे। लगातार बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें सिडनी रेफर कर दिया गया था, जहां के सेंट विंसेंट अस्पताल में उनका ऑपरेशन हुआ। वेबसाइट क्रिकइंफो ने लिखा है कि न्यूजीलैंड के एक मीडिया संस्थान मुताबिक, केयर्न्स को हृदय से जुड़ी बीमारी एऑर्टिक डिस्सेक्शन है, जिसमें शरीर की मुख्य धमनी क्षतिग्रस्त हो जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक उनका कई बार ऑपरेशन हुआ लेकिन परिणाम उम्मीद के मुताबिक सामने नहीं आए थे। केयर्न्स ने 1989 और 2006 के बीच 17 वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। इस दौरान क्रेयर्न्स ने 62 टेस्ट, 215 एकदिवसीय और 2 टी20 मैचों में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया। केयर्न्स के पिता लैंस भी न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेले थे। पिछले कई सालों से केयर्न्स अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में ही रहते हैं। –आईएएनएस जेएनएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵