back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चिली ने इक्वाडोर को फुटबॉल विश्व कप से बाहर करने की मांग की

सेंटियागो, 6 मई (आईएएनएस)। चिली फुटबॉल महासंघ ने फीफा से इस साल के विश्व कप से इक्वाडोर को बाहर करने का आग्रह किया है। चिली ने तर्क दिया कि फुल बैक खिलाड़ी बायरन कैस्टिलो इक्वाडोर के लिए खेले। वो गलत पासपोर्ट रखे हुए थे। विश्व फुटबॉल के शासी निकाय के साथ दायर दस्तावेजों में चिली महासंघ ने दावा किया कि कैस्टिलो का जन्म 1995 में कोलंबिया के टुमाको में हुआ था, ना कि 1998 में इक्वाडोर के जनरल विलामिल प्लायस के शहर में। चिली के महासंघ ने गुरुवार को एक बयान में कहा, खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन में गंभीर अनियमितताओं को स्वीकार नहीं किया जा सकता है, खासकर जब हम विश्व प्रतियोगिता के बारे में बात कर रहे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, फीफा ने कहा कि उन्हें औपचारिक शिकायत मिली है, लेकिन उसने ब्योरा नहीं दिया। कैस्टिलो को 2021 की शुरुआत में इक्वाडोर की नागरिकता दी गई और उसी साल सितंबर में उन्होंने पराग्वे पर 2-0 की घरेलू जीत में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया था। इक्वाडोर के फुटबॉल महासंघ ने किसी भी गलत काम से इनकार किया और एक बयान में दावे को निराधार बताया। चिली ने कहा है कि इक्वाडोर को उन आठ मैचों में से प्रत्येक को हारने के लिए मजबूर किया जाए, जिनमें कैस्टिलो ने खेला था। इस तरह के फैसले से इक्वाडोर के अंक 26 से 12 हो जाएंगे। चिली समूह में सातवें स्थान पर रहा, लेकिन इक्वाडोर के खिलाफ दो मैचों में अंक दिए जाने पर वह चौथे स्थान पर पहुंच जाएगा, जिसमें कैस्टिलो खेला था। विश्व कप 21 नवंबर से 18 दिसंबर तक कतर में खेला जाएगा। –आईएएनएस आरजे/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵