नई दिल्ली रफ्तार डेस्क – चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) को लेकर विवाद थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। एक तरफ तो भारत की ओर से बीसीसीआई ने आईसीसी को साफ शब्दों में कह दिया है कि वह किसी भी परिस्थिति में पाकिस्तान नहीं जाएंगे। जबकि दूसरी तरफ पाकिस्तान भारत के इस फैसले के खिलाफ इंटरनेशनल कोर्ट जाने की बात कर रहा है। जानकारी के मुताबिक पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नगरी ने मामले में कार्रवाई करने के लिए वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक की है।
भारत के खिलाफ इंटरनेशनल कोर्ट जाने की तैयारी में पाकिस्तान
पाकिस्तान की मीडिया के हवाले से खबर आ रही है कि भारत के पाकिस्तान न जाने के फैसले के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आग बबूला हो गया है। ऐसा माना जा रहा है कि पीसीबी अब भारत के खिलाफ इंटरनेशनल कोर्ट में मुकदमा दायर करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा पाकिस्तान नहीं है धमकी भी दी है कि अगर टूर्नामेंट को किया गया या भारत के लिए शेड्यूल में बदलाव किया गया तो पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का बायकाट करेगा।
बीसीसीआई पहले ही साफ कर चुकी है अपना फैसला
बीसीसीआई ने आईसीसी को एक चिट्ठी लिखी जिसमें बताया कि भारत सरकार की ओर से उन्हें अभी तक पाकिस्तान जाकर चैंपियंस ट्रॉफी खेलने की अनुमति नहीं दी गई है। लिहाजा टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। इसी के साथ बीसीसीआई ने भारत के मुकाबले किसी और देश में कराने का प्रस्ताव भी रखा। मेजबान देश होने के नाते आईसीसी ने पाकिस्तान को मेल के जरिए इस बात की जानकारी दें। किसी फैसले की बात पाकिस्तान आगबबूला हो गया और आईसीसी पर हाइब्रिड मॉडल ना अपने का दबाव बनाने लगा। इसके अलावा PCB ने भारत के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात भी कही है।





