नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के चाहने वालों के लिए आज दिन सबसे रोमांचक होने जा रहा है। आज क्रिकेट का महामुकाबला होगा जिसपर करोड़ों क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हैं। पाकिस्तान अपना पहला मैच हार कर वापसी करने की कोशिश करेगा जबकि टीम इंडिया अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के लिए उतरेगी।
कब और कहां देख सकते हैं IND vs PAK Live Telecast
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच यह मुकाबला अब से कुछ देर में दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा। हालांकि यह वह समय है जब लाइव टेलीकास्ट शुरू हो जाएगा। टॉस दोपहर 2 बजे ही हो जाएगा। वैसे तो पाकिस्तान इस आईसीसी प्रतियोगिता का आधिकारिक मेजबान है लेकिन भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान जाने से इंकार कर दिया था। इसलिए आज का मैच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीवी पर इस मैच का लाइव टेलीकास्ट Star Sports पर होगा जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioHotstar पर इसका लुत्फ उठाया जा सकेगा। अंग्रेजी और हिन्दी के अलावा मराठी, हरियाणवी, बंगाली, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी मैच देख सकते हैं।
IND vs PAK Head to Head
अगर हेड टू हेड मैचों की बात करें तो अभी तक दोनों टीमों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के 5 वनडे मैच खेले गए है जिसमें से 3 बार पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है जबकि 2 बार भारत का दबदबा रहा है। बता दें कि पाकिस्तान इस प्रतियोगिता का डिफेंडिंग चैंपियन हैं।
भारतीय टीम इस प्रकार है
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
इमाम उल हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, मोहम्मद हसनैन, उस्मान खान, कामरान गुलाम, फहीम अशरफ।





