back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चामिंडा वास ने श्रीलंका के गेंदबाजी कोच पद से दिया इस्तीफा

कोलंबो, 23 फरवरी (हि.स.)। बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने श्रीलंका के गेंदबाजी कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। खास बात यह है कि महज तीन दिन पहले ही उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया था। वास को आने वाले वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम का तेज गेंदबाजी कोच बनाया गया था। लेकिन टीम के वेस्टइंडीज रवाना होने से ठीक पहले ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने एक बयान में कहा,"वास का इस्तीफा श्रीलंका टीम के वेस्टइंडीज रवाना होने से ठीक पहले आया है। यह काफी दुखद है कि जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी के कारण आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे में वास अपने निजी वित्तीय लाभ के कारण गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपना रहे हैं।" बता दें कि निजी कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे चुके डेविड साकेर के बाद वास को नया तेज गेंदबाजी कोच चुना गया था। श्रीलंका को विंडीज के साथ तीन टी20, तीन एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। इस श्रृंखला की शुरूआत तीन मार्च को होगी। सभी मुकाबले एंटीगा में दर्शकों के बिना खेले जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 विश्व कप 2026 से श्रीलंका की विदाई, क्या पाकिस्तान का भी खत्‍म होगा सफर?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका का सफर लगभग समाप्त हो चुका है। टीम को सुपर-8 चरण का एक मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...

Ekadashi का व्रत क्यों है खास, जानिए क्या हैं इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Ekadashi) का व्रत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵