back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेंगी कैरोलिना मारिन

सुनील दुबे मैड्रिड, 02 जून (हि.स.)। स्पेन की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी व रियो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता कैरोलिना मारिन चोटिल होने के कारण टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेंगी। मारिन ने खुद उक्त जानकारी दी। मारिन ने मंगलवार को कहा कि उनका घुटना बुरी तरह चोटिल हो गया है और इस चोट से उबरने के लिए उन्हें सर्जरी की आवश्यकता होगी। 27 वर्षीय मारिन, जिन्होंने तीन बार विश्व चैंपियनशिप भी जीती है और वर्तमान में दुनिया में रैकिंग में चौथे स्थान पर है, को शुक्रवार को अभ्यास के दौरान चोट लग गई थी। मारिन ने अपने सोशल साइट्स पर पोस्ट किया, "सप्ताहांत में किए गए परीक्षणों और डॉक्टरों के परामर्श के बाद, यह पुष्टि हुई है कि मेरे बाएं घुटने में बुरी चोट आई है। मुझे इस सप्ताह सर्जरी करानी होगी।" मारिन ने साल की शुरुआत थाईलैंड में दो सुपर 1000 जीता था। इसके बाद वह स्विट्जरलैंड में सुपर 300 और कीव में यूरोपीय चैंपियनशिप में भी जीत हासिल करने में सफल रही थीं। इस लिहाज से वह टोक्यो में पदक के लिए स्पेन की सबसे बड़ी दावेदार थीं। बता दें कि मारिन ने रियो ओलंपिक में भारत की पीवी सिंधु को हराकर स्वर्ण जीता था। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

मरमेड थीम में सजी मालती की बर्थडे पार्टी, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की शानदार तस्वीरें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...