back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हैदराबाद के आखिरी लीग मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे कप्तान विलियमसन

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने बुधवार को घोषणा की है कि उनके कप्तान केन विलियमसन अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए वापस अपने देश लौटेंगे। इस वजह से विलियमसन रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ हैदराबाद के आईपीएल 2022 के आखिरी लीग मैच में नहीं खेल पाएंगे। विलियमसन के स्वदेश लौटने के बाद हैदराबाद ने मंगलवार को मुंबई इंडियंस पर तीन रन की रोमांचक जीत के साथ अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है, हालांकि बहुत कुछ अन्य टीमों के मैचों के परिणाम पर भी निर्भर करेगा। फ्रेंचाइजी ने कहा, हमारे कप्तान केन विलियमसन अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए न्यूजीलैंड वापस लौटेंगे। हम केन विलियमसन और उनकी पत्नी को शुभकामनाएं देते हैं। दिसंबर 2020 में विलियमसन की पत्नी सारा रहीम ने एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसमें न्यूजीलैंड के कप्तान ने पितृत्व अवकाश लिया, जिससे वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे। विलियमसन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर के साथ पोस्ट किया था, हमारे परिवार में एक खूबसूरत बच्ची का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। आईपीएल 2022 में अब तक विलियमसन ने मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी द्वारा बनाए रखने के बाद 13 मैचों में भाग लिया है। लेकिन कोहनी की चोट से उबरने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ी का बल्ला खामोश रहा है। उन्होंने 19.64 के औसत और 93.50 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 216 रन बनाए हैं। हैदराबाद इस समय अंक तालिका में 13 मैचों में 12 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। –आईएएनएस आरजे/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस 2026 के लंबे वीकेंड पर भीड़ से दूर, इन 6 डेस्टिनेशन पर लें घूमने का मजा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप गणतंत्र दिवस के आने वाले लंबे वीकेंड में जल्दी और बिना किसी तनाव के कहीं घूमने का मन बना...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...