back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डेथ ओवरों में ब्रावो का स्वभाव उनकी सफलता की कुंजी है : बालाजी

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के गेंदबाज कोच लक्ष्मीपति बालाजी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो के शानदार प्रदर्शन का श्रेय डेथ ओवरों में उनके स्वभाव को दिया है। श्रेय देते हुए उन्होंने कहा, ब्रावो का स्वभाव ही आईपीएल में उनकी सफलता की कुंजी है। सीएसके के ऑलराउंडर ब्रावो आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए है, 31 मार्च को ब्रेबोर्न में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीएसके को छह विकेट से हरा दिया था। इस दौरान श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के 170 विकेट के आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए सीएसके के खिलाड़ी ब्रावो ने यह कारनामा कर दिखाया। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज बालाजी ने कहा, ब्रावो का स्वभाव कुछ ऐसा है जिसकी मैं वास्तव में प्रशंसा करता हूं। जिस तरह से उन्होंने समय के साथ महत्वपूर्ण मौकों पर प्रदर्शन किया है और वह शीर्ष पर आने में सक्षम है। एक गेंदबाज के रूप में यह आसान नहीं है। हमने पूर्व में लसिथ मलिंगा जैसे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों को भी देखा है। –आईएएनएस एचएमए/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...

Ekadashi का व्रत क्यों है खास, जानिए क्या हैं इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Ekadashi) का व्रत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵