नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड अभिनेत्री खुशी मुखर्जी ने हाल ही में क्रिकेट और बॉलीवुड के फैंस के बीच चर्चा का नया मुद्दा पैदा कर दिया है। एक इवेंट के दौरान खुशी मुखर्जी ने भारतीय क्रिकेट टीम के T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव के बारे में खुलासा किया कि वह उन्हें पहले अक्सर मैसेज किया करते थे। खुशी ने यह भी कहा कि अब उनकी बातचीत बंद हो गई है और वह उनसे संपर्क नहीं रखना चाहती।
क्या बोलीं खुशी मुखर्जी?
खुशी मुखर्जी ने किद्दान एंटरटेनमेंट की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, “मैं किसी क्रिकेटर को डेट नहीं करना चाहती। मेरे पीछे बहुत सारे क्रिकेटर पड़े हैं। सूर्यकुमार यादव मुझे पहले काफी मैसेज किया करते थे। अब हम ज्यादा बात नहीं करते और मैं उनसे जुड़ना भी नहीं चाहती। मुझे किसी भी तरह के लिंक-अप पसंद नहीं हैं।” इस बयान ने सोशल मीडिया पर भी काफी हलचल मचा दी है और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस खुलासे पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे आश्चर्यजनक मान रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव ने नहीं दिया अब तक कोई रिएक्शन
सूर्यकुमार यादव ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, हाल ही में सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में वैकुंठ एकादशी के मौके पर पूजा-अर्चना के लिए भी गए। इस दौरान उन्होंने धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और सोशल मीडिया पर इस यात्रा की कुछ तस्वीरें साझा कीं। खुशी मुखर्जी का यह बयान क्रिकेट और बॉलीवुड के फैंस के बीच गर्मजोशी से चर्चा का विषय बन गया है।
कौन है खुशी मुखर्जी?
खुशी मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडियन सिनेमा से की, साल 2013 में तमिल फिल्म अंजल थुराई से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद वह तेलुगु फिल्मों डोंगा प्रेमा और हार्ट अटैक में नजर आईं। हिंदी फिल्मों में भी उन्होंने श्रृंगार जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, उन्हें असली पहचान छोटे पर्दे और रियलिटी शोज से मिली। एमटीवी के पॉपुलर शो Splitsvilla 10 और Love School 3 में हिस्सा लेने के बाद वह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गईं। इसके अलावा, खुशी ने टीवी सीरियल बालवीर रिटर्न्स में ज्वाला परी और पौराणिक शो कहत हनुमान जय श्री राम में भी अभिनय किया है।





