Ishan Kishan पर बड़ा अपडेट, इस टूर्नामेंट से करेंगे मैदान पर वापसी

Ishan Kishan Career: स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों टीम इंडिया से बाहर हैं। ईशान को पिछले साल के अंत में साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम में चुना गया था।
ईशान किशन।
ईशान किशन।@rohitjuglan एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों टीम इंडिया से बाहर हैं। ईशान को पिछले साल के अंत में साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम में चुना गया था। उन्होंने निजी कारणों से ब्रेक लिया था। उनकी तब से टीम में वापसी नहीं हुई है। वह घरेलू क्रिकेट में भी नहीं खेल रहे।

ईशान डीवाई पाटिल टूर्नामेंट खेलेंगे

हाल में बीसीसीआई ने आदेश जारी कर कहा था, जो खिलाड़ी भारतीय टीम से बाहर हैं, उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। इस बीच यह खबर सामने आई है कि ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के ठीक पहले मुंबई में डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में खेलेंगे। हालांकि वह 16 फरवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के अगले राउंड में खेलेंगे या नहीं यह साफ नहीं हुआ है।

ईशान ने क्यों लिया था ब्रेक?

ईशान ने साउथ अफ्रीका दौरे के बीच में ब्रेक मांग कर भारत लौट आए थे। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशान ने क्रिकेट के चलते परिवार को समय नहीं दिया था, जिससे उन्होंने ब्रेक लिया था। इस ब्रेक के चलते वह प्रैक्टिस भी नहीं कर सके थे। इस कारण वह रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड में नहीं खेले।

अब तक का कॅरियर

ईशान किशन टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेले हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 2 टेस्ट, 27 वनडे और 32 टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 78.00 की औसत से 78 रन बनाए हैं। वनडे में 42.40 की औसत से 933 रन जड़े हैं। इसमें 7 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक भी है। टी-20 में 25.67 की औसत से 796 बनाए हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in