back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BCCI में बड़ा फेरबदल! रॉजर बिन्नी ने छोड़ी कुर्सी, राजीव शुक्ला बने कार्यवाहक अध्यक्ष

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉजर बिन्नी ने BCCI अध्यक्ष पद से 70 वर्ष की आयु सीमा पूरी होने पर इस्तीफा दे दिया है। उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। साल 1983 की वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य और मौजूदा अध्यक्ष रॉजर बिन्नी ने आखिरकार BCCI अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अब राजीव शुक्ला को कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह फैसला नेशनल स्पोर्ट्स डे (29 अगस्त) के दिन लिया गया, जो अपने-आप में एक प्रतीकात्मक और ऐतिहासिक दिन बन गया।

क्यों हटे रॉजर बिन्नी?

BCCI के संविधान के अनुसार, बोर्ड का कोई भी पदाधिकारी अगर 70 वर्ष की आयु पार कर लेता है, तो वह अपने पद पर नहीं रह सकता। रॉजर बिन्नी ने 19 जुलाई, 2025 को 70 साल पूरे कर लिए थे, जिससे वह नियम के तहत अयोग्य हो गए। नियमों का पालन करते हुए उन्होंने अपनी कुर्सी छोड़ दी। गौरतलब है कि बिन्नी ने 2022 में सौरव गांगुली की जगह अध्यक्ष पद संभाला था।

राजीव शुक्ला को मिली कमान

BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को अब कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह तब तक इस पद की जिम्मेदारी निभाएंगे, जब तक कि BCCI की वार्षिक आम बैठक (AGM) में नया अध्यक्ष नहीं चुना जाता। शुक्ला साल 2020 से उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं और क्रिकेट प्रशासन में एक अनुभवी चेहरा माने जाते हैं।

राष्ट्रीय खेल विधेयक बनेगा गेमचेंजर?

उधर केंद्र सरकार का नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल भी चर्चा में है, जिसमें BCCI पदाधिकारियों की उम्र सीमा 75 वर्ष तक बढ़ाने का प्रावधान रखा गया है। हालांकि यह कानून अभी औपचारिक रूप से लागू नहीं हुआ है। ऐसे में BCCI को अब भी सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्वीकृत संविधान के तहत ही काम करना पड़ रहा है।

जब तक नया कानून लागू नहीं होता, तब तक सभी चुनाव और पदभार मौजूदा नियमों के अनुसार ही होंगे, BCCI की AGM मीटिंग सितंबर 2025 में संभावित है। उसी दौरान नया स्थायी अध्यक्ष चुना जाएगा। अगर तब तक नया कानून लागू हो गया, तो बिन्नी के फिर से लौटने की संभावनाएं भी बनी रह सकती हैं। BCCI के करीबी सूत्रों की मानें तो, बोर्ड नियमों का पालन करता है। रॉजर बिन्नी का कार्यकाल सम्मानजनक रहा। राजीव शुक्ला अनुभव के साथ नए अध्यक्ष के चुनाव तक जिम्मेदारी निभाएंगे। रॉजर बिन्नी का कार्यकाल शांत, लेकिन स्थिर रहा। अब देखना दिलचस्प होगा कि राजीव शुक्ला किस तरह कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में बोर्ड की जिम्मेदारी संभालते हैं, और क्या आने वाले चुनावों में वह स्थायी अध्यक्ष की दौड़ में शामिल होंगे या नहीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो भारत नहीं आएंगे विदेशी खिलाड़ी? Iran-Israel War के बीच IPL फ्रेंचाइजियों में माथे पर पड़ी चिंता की लकीरें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। T20 world cup 2026 का समापन जीत के साथ हो चुका है। अब क्रिकेट फैंस को इंतजार है IPL 2026 के...
spot_img

Latest Stories

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...