back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

World Cup: कोहली को लेकर दिग्गज कप्तान की बड़ी भविष्यवाणी, 5 नवंबर के मैच में करेंगे ये कारनामा

Virat Kohli: वर्ल्ड कप में विराट कोहली के बल्ले से जमकर रन बरस रहे हैं। उनकी शानदार बल्लेबाजी का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि टूर्नामेंट के 24 मुकाबले में सर्वाधिक रन बनाने में वह दूसरे स्थान पर हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) के बल्ले से जमकर रन बरस रहे हैं। उनकी शानदार बल्लेबाजी का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि टूर्नामेंट के 24 मुकाबले बीत के बाद सर्वाधिक रन बनाने में वह दूसरे स्थान पर हैं। कोहली ने पांच मुकाबले खेले हैं। इनमें उनके बल्ले से 118.00 की औसत से 354 रन निकले हैं। उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक भी लगाएं हैं।

सचिन का रिकॉर्ड जल्द तोड़ेंगे

वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का है। सचिन ने 49 शतक लगाए हैं। दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं। कोहली के बल्ले से 48 शतक निकले हैं। पूरी संभावना है कि विराट वनडे फॉर्मेट में सचिन के सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, लेकिन कब यह बताना मुश्किल है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाएंगे 50वां शतक: गावस्कर

कई पूर्व क्रिकेटर अपनी राय दे रहे हैं कि कोहली कब सचिन के शतकों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। इस कड़ी में टीम के पूर्व कप्तान एवं दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी विचार साझा किया है। गावस्कर ने कहा है कि विराट कोहली वनडे कॅरियर का 50वां शतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डेन में लगाएंगे। अपने बर्थडे पर वह यह कारनामा करें, इससे अच्छा क्या हो सकता है? मुझे ऐसा होता दिखाई दे रहा है। जब आप वहां शतक लगाएंगे तो स्टैंडिंग ओवेशन मिलेगा। क्रिकेट प्रेमी चीयर करेंगे। यह हर खिलाड़ी के लिए खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कई ऐसे दिलचस्प किस्से भी शामिल हैं, जो...
spot_img

Latest Stories

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵