IPL 2024: आरसीबी फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, इस स्टार खिलाड़ी की टीम में होगी वापसी

IPL 2024 AB de Villiers: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) शुरू होने में बेहद कम समय बचा है। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम (RCB) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है।
आरसीबी की टीम।
आरसीबी की टीम।@RCBTweets एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) शुरू होने में बेहद कम समय बचा है। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम (RCB) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। RCB में पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स की फिर से वापसी होने वाली है। इस बार एबी डिविलियर्स RCB में नई भूमिका में दिखाई दे सकते हैं। बता दें 22 मार्च से IPL 2024 की शुरुआत हो रही है। पहला मैच RCB और CSK के बीच होने वाला है।

डिविलियर्स का क्या होगा रोल?

एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने साल 2021 में आईपीएल (IPL 2024) को अलविदा कह दिया था। आरसीबी (RCB) के लिए डिविलियर्स (AB de Villiers) ने काफी क्रिकेट खेला था। फिर से डिविलियर्स आरसीबी (RCB) में वापसी के लिए तैयार हैं। साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी आईपीएल (IPL 2024) के नए सीजन के लिए भारत आने के लिए तैयार हैं। एबी डिविलियर्स ने बताया कि वह 2024 सीजन में आरसीबी (RCB) में छोटे कोचिंग कार्यक्रम के लिए तैयार हो सकते हैं। इसको लेकर उनकी विराट कोहली से भी बातचीत हुई है। डिविलियर्स ने कहा कि कुछ पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विराट चाहते हैं कि मैं आईपीएल 2024 के लिए भारत आऊं और RCB के बल्लेबाजों के साथ थोड़ा समय बिताऊं।

RCB को मिल सकती है मजबूती

अब एबी डिविलियर्स RCB के बल्लेबाजों को गाइड करते हैं तो ये RCB को थोड़ी मजबूती देगा। RCB भी आईपीएल (IPL 2024) में पूरी मजबूती के साथ मैदान पर उतरने वाली है। कोहली भी अब आईपीएल (IPL 2024) में खेलते हुए दिख सकते हैं। आईपीएल (IPL 2024) के दौरान फैंस कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी देखना काफी ज्यादा पसंद करते थे।

डिविलियर्स का अब तक का आईपीएल करियर

एबी डिविलियर्स ने काफी पहले आईपीएल को अलविदा कहा था। आईपीएल में डिविलियर्स का प्रदर्शन शानदार था। उन्होंने आईपीएल के 184 मैच खेले थे। इसमें डिविलियर्स ने 5162 रन बनाए थे। एबी के बल्ले से 40 अर्धशतक और 3 शतक निकले थे। आईपीएल में एबी डिविलियर्स का बेस्ट स्कोर नाबाद 133 रनों का था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in