back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टेस्ट क्रिकेट में होंगे बड़े बदलाव, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड से मिलेंगे ICC चेयरमैन जय शाह

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के समापन के बाद ICC टेस्ट क्रिकेट में बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रही है। भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया एक ही ग्रुप में खेलेंगे। इसे लेकर ICC जल्द ही एक मीटिंग कर सकती हैं।

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का समापन हुआ है। इस सीरीज में भारत को 1-3 से हाथ धोना पड़ा है। लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शानदार सफलता को देखते हुए अब ICC टेस्‍ट प्रारुपों में बड़े बदलाव करने पर विचार कर रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई इस सीरीज में फैंस ने बहुत प्‍यार दिया और स्‍टेडियम में दर्शकों की संख्‍या में भी इजाफा देखा गया जिसने क्रिकेट प्रेमियों के लिए दिलचस्‍पी और बढ़ा दी है।

इसको ध्‍यान में रखते हुए ICC ने अब टेस्‍ट मैच को लेकर एक नए सिरे से बड़े बदलाव करने पर विचार कर रही है ICC अब भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड साथ मिलकर टेस्ट क्रिकेट में बदलाव लाने की गुंजाइश है। ICC चेयरमैन जय शाह भी इसके पक्ष में दिख रहे है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया एक ही ग्रुप में मैच खेलते दिखेंगे। और एक दूसरे से ज्यादा से ज्यादा टेस्ट मैच खेल सकते हैं। हालांकि, इस तरह के बदलाव होने में अभी समय लगेगा। ये नियम 2027 तक लागू होने की संभावना है। 

भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एक ग्रुप में होंगे शामिल


एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने के अंत में ICC के चेयरमैन जय शाह ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष माइक बेयर्ड और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन से मुलाकात कर सकते हैं। यह मुलाकात तीनों टीमों के लिए अहम मानी जा रही है। इस मीटिंग में टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर चर्चा होने की संभावना है। इसमें ये सुझाव दिया जा रहा है कि, भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड, जो कि टेस्ट क्रिकेट के तीन सबसे बड़े नाम हैं वे एक ग्रुप में शामिल हों। तीनों टीमों के बीच अधिक से अधिक मैच खेले जाने की जरूरत है। 

ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि क्रिकेट के इस फॉर्मेट को और दिलचस्‍प बनाया जा स‍के। वनडे और टी20 जैसे मैचों को लोग ज्‍यादा से ज्‍यादा पसंद और देखे जाते हैं इसलिए टेस्‍ट फॉर्मेट में बड़े बदलाव कर इसे ज्‍यादा दिलचस्‍प और रोचक तरीके से खेला जा सकता है जिससे की स्‍टेडियम में दर्शकों के संख्‍या में भी बढ़ोतरी होगी। अगर इस तरह के बदलाव होते है तो तो ये तीनों देश अधिक बार टेस्ट सीरीज में आमने-सामने भिड़ते दिखेंगे। अभी तक भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड 4 साल में 2 बार सीरीज खेल पाते हैं, लेकिन अंक ग्रुप में शामिल होने के बाद वे हर 3 साल में ऐसा कर सकेंगे। 

ICC चेयरमैन जय शाह कर सकते हैं मीटिंग


इस मामले को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बैर्ड और इंग्लैड क्रिकेट बोर्ड के चीफ रिचर्ड थॉम्पसन जनवरी के आखिरी सप्‍ताह में ICC चेयरमैन जय शाह से मुलाकात हो सकती है। वहीं भारत के पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री भी ICC के इस फैसले का समर्थन कर चुकी है। उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के सिडनी टेस्ट के दौरान कहा था, ‘यदि आप चाहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट जीवित रहे, जीवंत और समृद्ध हो, तो मुझे लगता है कि यही रास्ता है। टॉप टीमें एक-दूसरे के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा खेलें। इनमें वाकई में प्रतियोगिता होती है जो आप चाहते हैं।’

सबसे ज्यादा देखी गई भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज


बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया में अब तक की सबसे ज्यादा देखी गई टेस्ट सीरीज है। हर मैच के दौरान दर्शकों ने रिकॉर्ड उपस्थिति दर्ज कराई थी। पर्थ-ब्रिसबेन से लेकर मेलबर्न-सिडनी तक हर मैच में दर्शकों का हुजूम देखने को मिला। इससे साफ पता चलता है टेस्‍ट क्रिकेट में लोगों की दिलचस्‍पी बढ़ी है। इसी को लेकर अब ICC कुछ बदलाव करने पर विचार कर रही है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵