back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Cricketers Retirement: वेस्टइंडीज को बड़ा झटका, 4 वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ियों ने लिया संन्यास, कौन हैं वो?

West Indies Four Cricketers Retirement: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की संयुक्त मेजबानी में 1 जून से पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप होने वाला है।

नई दिल्ली, रफ्तार। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की संयुक्त मेजबानी में 1 जून से पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप होने वाला है। वहीं, वेस्टइंडीज टीम के चार वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ियों ने एक साथ संन्यास लेने का ऐलान किया है। वैसे, यह विंडीज की महिला क्रिकेट टीम की क्रिकेटर हैं। चारों प्लेयर टी-20 वर्ल्ड कप 2016 की विश्व विजेता टीम का हिस्सा थीं। चारों खिलाड़ियों ने 18 जनवरी को बोर्ड को अपने संन्यास की जानकारी दी थी। मगर, आईसीसी ने यह अपडेट शुक्रवार को दिया है।

ये हैं वो चार खिलाड़ी

चारों खिलाड़ी वेस्टइंडीज की साल 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप विजेता महिला टीम का हिस्सा थीं। इनमें अनीशा मोहम्मद (Anisa Mohammed), शकीरा सलमान (Shakera Selman), काइसिया नाइट (Kycia Knight), काइशोना नाइट (Kyshona Knight) शामिल हैं।

अनीशा मोहम्मद का कॅरियर

मोहम्मद ने 20 साल क्रिकेट खेला। वह दुनिया की इकलौती महिला या पुरुष क्रिकेटर थीं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेटों का आंकड़ा छुआ। 15 साल की उम्र में करियर शुरू किया था। वह 141 वनडे और 117 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलीं हैं। वह पांच वनडे और सात टी-20 वर्ल्ड कप टीम के लिए खेल चुकी हैं।

शकीरा सलमान का कॅरियर ग्राफ

राइट ऑर्म पेसर शकीरा ने साल 2008 में महिला क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 196 इंटरनेशनल (वनडे व टी-20) मैचों में 133 विकेट झटके। 16 साल के करियर में कई बार टीम को जीत दिलाईं।

काइसिया नाइट और काइशोना नाइट का प्रदर्शन

ये दोनों जुड़वा बहनें हैं। काइसिया ने शॉर्टर फॉर्मेट में 157 मैच खेलकर 2128 रन बनाए हैं। वह विकेटकीपर भी थीं। एक महिला टी-20 पारी में सबसे ज्यादा 5 शिकार, एक टी-20 मैच में सबसे ज्यादा 4-4 स्टंपिंक और कैच का भी रिकॉर्ड है। वहीं, बाएं हाथ की बैटर काइशोना ने वेस्टइंडीज के लिए 106 मैचों में 1397 रन बनाए थे।  

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵