back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एएफसी कप प्लेऑफ 2021 के अपने पहले मुकाबले के लिए मालदीव पहुंची बेंगलुरु एफसी की टीम

माले, 08 मई (हि.स.)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब बेंगलुरु एफसी की टीम 11 मई को होने वाले एएफसी कप प्लेऑफ 2021 के अपने पहले मुकाबले के लिए शुक्रवार को मालदीव पहुंच गई। सुनील छेत्री की अगुवाई वाली बेंगलुरु एफसी का सामना मंगलवार को ईगल्स एफसी से होगा। बेंगलुरु एफसी ने अप्रैल में अपने एएफसी कप प्रारंभिक दौर के दूसरे मुकाबले में नेपाल की त्रिभुवन आर्मी एफसी को 5-0 से हराया था। ईगल्स एफसी और बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले मैच की विजेता टीम ग्रुप डी में आईएसएल क्लब एटीके मोहन बागान, माजिया (मालदीव) और बसुंधरा किंग्स (बांग्लादेश) के साथ शामिल होगी। बेंगलुरू एफसी और एटीके मोहन बागान दोनों ने हाल ही में आईएसएल के सातवें सत्र में भाग लिया। बेंगलुरु ने सातवां स्थान और मोहन बागान ने दूसरा स्थान हासिल किया था। 11 टीमों के बीच आईएसएल के सातवें सत्र में 115 मैच खेले गए और कुल 298 गोल हुए। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

बेंगलुरु की सड़कों पर जाम का ‘ट्रैफिक सॉल्यूशन’CM सिद्धारमैया ने प्रेमजी से मांगी उधार की सड़क!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क‍। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक चौंकाने वाला और...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵