BCCI ने की महिला क्रिकेटरों के लिए एनुअल कांट्रैक्ट 2022-23 की घोषणा

कुल 17 खिलाड़ियों को वार्षिक अनुबंध सूची में शामिल किया है। इन खिलाड़ियों को तीन ग्रेड में बांटा गया है।
BCCI ने की महिला क्रिकेटरों के लिए एनुअल कांट्रैक्ट 2022-23 की घोषणा

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को वरिष्ठ महिला क्रिकेटरों के लिए वार्षिक अनुबंध 2022-23 की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई ने कुल 17 खिलाड़ियों को वार्षिक अनुबंध सूची में शामिल किया है। इन खिलाड़ियों को तीन ग्रेड में रखा गया है।

ग्रेड ए में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ती शर्मा को शामिल किया है।
ग्रेड बी में रेणुका ठाकुर, जेमिमाह रोड्रिगेज, शेफाली वर्मा, रिचा घोष और राजेश्वरी गायकवाड़ को शामिल किया है।
वहीं, ग्रेड सी में मेघना सिंह. देविका वैद्य, सब्बिनेनी मेघना, अंजली सरवानी, पूजा वस्त्राकर,स्नेह राणा, राधा यादव, हरलीन देओल और यास्तिका भाटिया शामिल हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in