back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल ड्रीम टीम प्रतियोगिता में नाई ने जीता जैकपॉट

पटना, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार के मधुबनी जिले के एक नाई ने आईपीएल ड्रीम टीम प्रतियोगिता में एक करोड़ रूपये का पुरस्कार जीता है। अशोक कुमार ने चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मुकाबले में टीम चुनी थी जिसे चेन्नई ने दो विकेट से जीता था। मैच खत्म होने के बाद इस प्रतियोगिता का विजेता अशोक को घोषित किया गया। अशोक ने कहा, मैच के बाद मैं पहले स्थान पर रहा और एक करोड़ रूपये का ईनाम जीता। आधिकारिक कॉल भी कुछ समय बाद आया। मुझसे कहा गया था कि अगले दो दिनों में 70 लाख रूपये मेरे खाते में आएंगे। ईनामी राशि को टैक्स काटने के बाद दिया जाएगा। मैं पूरी रात नहीं सो सका। अशोक की मधुबनी जिले के नानाउर चौक में नाई की दुकान है। वह कई वर्षो से ड्रीम टीम प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं लेकिन उन्होंने पहली बार जैकपॉट जीता है। अशोक ने कहा, मैंने 50 रूपये लगाकर चेन्नई और कोलकाता की टीम चुनी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतना भाग्यशाली निकलूंगा। जब मैच खत्म हुआ तो जो टीम मैंने चुनी थी उसने बेहतर प्रदर्शन किया। इन्होंने प्रतियोगिता जीतने में मदद की। उन्होंने कहा, मैं नाई का अपना काम पसंद करता हूं और इसे आगे भी जारी रखूंगा। ईनामी राशि से सबसे पहले अपनी उधारी चुकता करूंगा और फिर अपने परिवार के लिए घर बनाऊंगा। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का देख लीजिए पूरा शेड्यूल, जानिए कब-किससे होगी भिड़ंत और क्या इस बार होगी वापसी?

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Chennai Super Kings नई उम्मीदों के साथ मैदान में उतरेगी। पिछले सीजन यानी IPL 2025 में टीम...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵